
.छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। एक करोड़ रुपये का इनामी कुख्यात नक्सली गणेश उके सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया।
सूत्रों के अनुसार, नक्सल प्रभावित इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इसी दौरान शीर्ष नक्सली कमांडर गणेश उके ढेर हो गया। मौके से हथियार और नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है।
गणेश उके लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था और उस पर कई गंभीर नक्सली वारदातों में शामिल होने के आरोप थे। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई नक्सल नेटवर्क के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।
फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।





