क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

कॉलेज छोड़ 27 साल का युवक बनेगा जैन संत:बोले- 32 लाख का पैकेज छोड़ सॉफ्टवेयर इंजीनियर साध्वी बनी थी, यह देख मेरा मन बदला

On: जनवरी 25, 2026 8:58 पूर्वाह्न
Follow Us:
कॉलेज छोड़ 27 साल का युवक बनेगा जैन संत:बोले 32 लाख का पैकेज छोड़ सॉफ्टवेयर इंजीनियर साध्वी बनी थी, यह देख मेरा मन बदला
---Advertisement---

ब्यावर की रहने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर हर्षाली कोठारी (28) ने एडॉब (Adobe) में 32 लाख रुपए का सालाना पैकेज छोड़ा। सांसारिक जीवन त्याग कर दिसंबर 2024 में जैन साध्वी बन गईं। ये देख मुझे भी संयम पथ पर चलने की प्रेरणा मिली। उसी समय मैंने भी संत बनने का निश्चय कर लिया था। यह कहना है ब्यावर के रहने वाले अनिष्क कांठेड़ का। 27 साल के अनिष्क डीफार्मा के स्टूडेंट हैं। ये अपनी पढ़ाई-लिखाई छोड़ कर जैन संत बनेंगे। 28 जनवरी को बीकानेर के उदासर में जैन भगवती दीक्षा ग्रहण करेंगे। यह दीक्षा उन्हें व्यसन मुक्ति के प्रणेता जैनाचार्य प्रवर रामलालजी महाराज (रामगुरु) प्रदान करेंगे। इससे पहले इनके परिवार के 5 लोग दीक्षा ले चुके हैं। इस दीक्षा महोत्सव को लेकर ब्यावर सहित देशभर के जैन समाज में उत्साह का माहौल है। समारोह में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों श्रद्धालुओं के उदासर पहुंचने की संभावना है। दीक्षा से पूर्व ब्यावर में धार्मिक कार्यक्रम शुरू दीक्षा से पूर्व ब्यावर स्थित जैन जवाहर भवन में श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संघ की ओर से विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। भगवान महावीर, आचार्य नानेश और आचार्य रामगुरु के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष गौतम चौधरी ने बताया कि विराट दीक्षा महोत्सव के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। संघ महामंत्री धर्मीचंद ओस्तवाल के अनुसार, अध्यक्ष के नेतृत्व में केंद्रीय कार्यालय आनंद भवन में प्रतिदिन बैठकें हो रही हैं और विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस दौरान उपाध्यक्ष निहाल कोठारी, कैलाश खींचा, ऋषभ कांकरिया सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। संयम शुभारंभ महोत्सव एवं कुंकुम समारोह 24 जनवरी को ब्यावर के विनोद नगर स्थित जैन जवाहर भवन के नानेश रत्नम हॉल में मुमुक्षु अनिष्क के दीक्षा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। ‘संयम शुभारंभ महोत्सव एवं कुंकुम समारोह’ में नगर और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर स्वामी और गुरु भगवंतों के जयकारे लगाए। समारोह का संचालन अनिष्क के मामा और केकड़ी संघ के महामंत्री ऋषभ सोनी ने किया। चौबीसी गीतों से गूंजा परिसर, परिवार हुआ भावुक समता युवा संघ के अध्यक्ष अंकुश बोहरा ने बताया कि अनिष्क के सम्मान में जैन मित्र मंडल की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में चौबीसी गीतों का भव्य आयोजन हुआ। लगभग दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में समता महिला मंडल एवं श्राविकाओं ने जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों की स्तुति में भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किए। एक संयम भजन के दौरान अनिष्क सहित उनका पूरा परिवार भावुक हो उठा। परिवार से 5 लोग पहले ले चुके दीक्षा अनिष्क के पिता प्रेमचंद कांठेड़ का देहांत हो चुका है। मां नीता काठेड़ अधिकतर समय समाज के कार्यक्रमों में जुड़ी रहती हैं। एक बहन की शादी हो गई है। दूसरी बहन साध्वी बन चुकी है। इसके अलावा मौसी भी जैन साध्वी बन चुकी हैं। परिवार में कुल पांच लोग दीक्षा ग्रहण कर चुके हैं। ————— यह खबर भी पढ़िए… राजस्थान के पांच युवक-युवती बनेंगे संत-साध्वी:मुमुक्षु बोलीं- फैसले पर परिवार नाराज हुआ, घरवालों को मनाने के लिए 3 दिन उपवास किया सांसारिक जीवन को छोड़कर राजस्थान के पांच युवक-युवतियों ने दीक्षा ली थी। इनमें चार युवती और एक युवक शामिल थे। बाड़मेर में 16 फरवरी (रविवार) को दीक्षा कार्यक्रम हुआ था। इस दौरान जैन संत ने युवक-युवतियों को दीक्षा दी। संयम पथ को चुनने के लिए किसी ने RAS तो किसी ने टीचर की कोचिंग छोड़ी थी। पढ़ें पूरी खबर….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });