महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर 5-डोर SUV थार रॉक्स का एक नया स्पेशल स्टार एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। यह नया एडिशन टॉप-एंड AX7L ट्रिम पर बेस्ड है और इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग और प्रीमियम बनाते हैं। कंपनी ने इसमें नए सिट्रीन यलो कलर ऑप्शन के साथ अंदर ब्लैक-आउट थीम दी है। कीमत: पेट्रोल-डीजल दोनों ऑप्शन, शुरुआती कीमत ₹16.85 लाख थार रॉक्स स्टार एडिशन की कीमतें इसके इंजन और गियरबॉक्स के आधार पर तय की गई हैं। इसके डीजल मैनुअल वैरिएंट की शुरुआत ₹16.85 लाख से होती है, जबकि पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत ₹17.85 लाख है। इसका सबसे महंगा डीजल ऑटोमैटिक वैरिएंट ₹18.35 लाख (एक्स-शोरूम) में मिलेगा। यह बुकिंग के लिए कंपनी की डीलरशिप पर अवेलेबल है। एक्सटीरियर: ग्लॉस-ब्लैक ग्रिल और नया सिट्रीन यलो कलर ऑफ रोडिंग एसयूवी के स्टार एडिशन में सबसे खास इसका लुक है। रेगुलर थार रॉक्स में ग्रिल बॉडी कलर की होती है, लेकिन स्टार एडिशन में इसे ‘ग्लॉस-ब्लैक’ फिनिश दिया गया है। इसके अलावा इसके अलॉय व्हील्स भी अब पूरी तरह ब्लैक हैं। कंपनी ने इसमें एक नया सिट्रीन यलो शेड पेश किया है। इसके अलावा, यह टैंगो रेड, एवरेस्ट वाइट और स्टेल्थ ब्लैक कलर में भी मिलेगी। पहचान के लिए इसके C-पिलर पर स्टार एडिशन का खास बैज लगाया गया है। इंटीरियर: लाइट थीम की जगह अब मिलेगा ऑल-?
थार रॉक्स ‘स्टार एडिशन’ लॉन्च: शुरुआती कीमत ₹16.85 लाख, नया सिट्रीन यलो कलर, ब्लैक इंटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ और 360° कैमरा फीचर्स के साथ
By worldprime
On: जनवरी 24, 2026 12:01 पूर्वाह्न
---Advertisement---











