जर्मन लग्जरी कार मेकर मर्सिडीज-बेंज ने भारत में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘EQS’ का नया सेलिब्रेशन एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसके 5-सीटर वर्जन की कीमत ₹1.34 करोड़ और 7-सीटर वर्जन की कीमत ₹1.48 करोड़ (एक्स-शोरूम) रखी है। इस स्पेशल एडिशन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कंपनी ने इसके बेस वैरिएंट (EQS 450) में भी अब स्पोर्टी ‘AMG लाइन’ ट्रिम शामिल कर दिया है। मर्सिडीज के मुताबिक, 2025 में EQS भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV रही है। डिजाइन: अब और भी स्पोर्टी हुई लग्जरी एसयूवी सेलिब्रेशन एडिशन के जरिए मर्सिडीज ने बेस 450 वैरिएंट के लुक्स को अपडेट किया है। इसमें अब AMG लाइन के स्पोर्टी फ्रंट और रियर बंपर दिए गए हैं। साथ ही, कार में 21-इंच के बड़े AMG-स्पेसिफिकेशन वाले अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो इसे रोड पर एक दमदार प्रेजेंस देते हैं। इससे पहले तक AMG लाइन ट्रिम स्रिफ टॉप-एंड EQS 580 वैरिएंट में ही अवेलेबल था। इंटीरियर: 56-इंच की हाइपरस्क्रीन और रियर वेंटिलेटेड सीट्स कार के केबिन में मर्सिडीज की सिग्नेचर ‘हाइपरस्क्रीन’ दी गई है। यह 56-इंच की स्क्रीन है, जो पूरे डैशबोर्ड पर फैली हुई है। इसमें ड्राइवर के लिए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बीच में इंफोटेनमेंट सिस्टम और पैसेंजर के लिए अलग स्क्रीन दी गई है। अब दोनों वैरिएंट्स में रियर-सीट वेंटिलेशन फंक्शन को स्टैंडर्ड कर दिया ग?
नई मर्सिडीज EQS सिंगल चार्ज में 820km चलेगी:शुरुआती कीमत ₹1.34 करोड़, 13 इमेजेस में देखें इलेक्ट्रिक SUV का लुक और फीचर्स
By worldprime
On: जनवरी 22, 2026 5:19 अपराह्न
---Advertisement---











