क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

इंडिगो ने 16 एयरपोर्ट्स पर 717 फ्लाइट स्लॉट्स छोड़े:मुंबई में 236 और दिल्ली में 150 उड़ानें कम हुईं, कोहरे के कारण DGCA ने दिया था आदेश

On: जनवरी 24, 2026 11:46 पूर्वाह्न
Follow Us:
इंडिगो ने 16 एयरपोर्ट्स पर 717 फ्लाइट स्लॉट्स छोड़े:मुंबई में 236 और दिल्ली में 150 उड़ानें कम हुईं, कोहरे के कारण dgca ने दिया था आदेश
---Advertisement---

अगले कुछ दिनों में अगर आप इंडिगो से कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको फ्लाइट के ऑप्शन कम मिलेंगे। क्योंकि, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने भारत के अलग-अलग डोमेस्टिक एयरपोर्ट्स पर अपने 223 स्लॉट्स सरेंडर कर दिए हैं। यह कदम डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के उस फैसले के बाद उठाया गया है, जिसमें ऑपरेशनल दिक्कतों और सर्दियों में कोहरे के कारण होने वाली देरी को देखते हुए इंडिगो के विंटर शेड्यूल में कटौती की गई थी। एविएशन मिनिस्ट्री ने संसद में यह डेटा शेयर किया है। मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा असर इंडिगो ने कुल 223 एयरपोर्ट्स पर अपने स्लॉट्स छोड़े हैं। इसमें सबसे ज्यादा 222 स्लॉट्स मुंबई एयरपोर्ट पर कम हुए हैं। इसके बाद दिल्ली का नंबर आता है, जहां 2110 स्लॉट्स सरेंडर किए गए हैं। बेंगलुरु में 222, हैदराबाद में 68 और पुणे में 48 स्लॉट्स छोड़े गए हैं। मंत्रालय के मुताबिक, गोवा, अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता और जयपुर जैसे बड़े शहरों के साथ-साथ श्रीनगर, पटना, रांची और रायपुर जैसे छोटे एयरपोर्ट्स पर भी फ्लाइट्स कम हुई हैं। कोहरा और उड़ानों में देरी की वजह से शेड्यूल में कटौती DGCA ने इंडिगो के विंटर शेड्यूल में कटौती का फैसला सर्दियों के दौरान उत्तर भारत में छाने वाले घने कोहरे को देखते हुए लिया था। कोहरे की वजह से अक्सर विजिबिलिटी कम हो जाती है, जिससे उड़ानों में भारी देरी और ऐन वक्त पर कैंसिलेशन होता है। रेगुलेटर का मानना है कि शेड्यूल में कमी करने से एयरलाइन के ‘ऑन-टाइम परफॉर्मेंस’ (OTP) में सुधार होगा और यात्रियों को होने वाली असुविधा कम की जा सकेगी। इंडिगो ने कहा- नियमों का पूरी तरह पालन कर रहे हैं स्लॉट्स सरेंडर करने पर इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, “हमने रेगुलेटर्स के सभी निर्देशों का पालन किया है और सलाह के अनुसार स्लॉट्स सरेंडर कर दिए हैं।” एयरलाइन ने यह भी कहा कि वे एयरपोर्ट ऑपरेटर्स और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि उपलब्ध स्लॉट्स का सही इस्तेमाल हो सके और ऑपरेशंस सुचारू रूप से चलें। बाजार की हिस्सेदारी और चुनौतियां इंडिगो के पास भारतीय घरेलू बाजार का 60% से ज्यादा हिस्सा है। हालांकि, पिछले कुछ समय से एयरलाइन ऑपरेशनल चुनौतियों का सामना कर रही है। इसमें क्रू (स्टाफ) की कमी, सप्लाई चेन की समस्याओं के कारण कुछ विमानों का जमीन पर खड़ा होना (ग्राउंडिंग) और मौसम के कारण होने वाली बाधाएं शामिल हैं। इन चुनौतियों के बीच DGCA के इस सख्त कदम को यात्रियों के हित में देखा जा रहा है। स्लॉट खाली होने से दूसरी एयरलाइंस को फायदा मिलेगा उड़ानों में कटौती से पीक विंटर सीजन के दौरान यात्रियों के पास कुछ रूट्स पर फ्लाइट्स के ऑप्शन कम हो सकते हैं। हालांकि, मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि डोमेस्टिक सेक्टर में कैपेसिटी पर्याप्त है। उम्मीद है कि इंडिगो के छोड़े गए स्लॉट्स अब एयर इंडिया, अकासा एयर और स्पाइसजेट जैसी दूसरी एयरलाइंस को दिए जाएंगे, जिससे वे अपना नेटवर्क बढ़ा सकेंगी। क्या होता है एयरपोर्ट स्लॉट? एयरपोर्ट स्लॉट एक तरह का ‘टाइम परमिशन’ है। यह किसी एयरलाइन को एक तय समय पर एयरपोर्ट से विमान उड़ाने (Take-off) या उतारने (Landing) की अनुमति देता है। व्यस्त एयरपोर्ट्स पर स्लॉट्स की काफी डिमांड होती है और इनकी संख्या सीमित होती है। ————- फ्लाइट्स कैंसिल होने से इंडिगो का मुनाफा 78% घटा: अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ₹550 करोड़ रहा, दिसंबर में 2,1103 फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं दिसंबर में पायलटों की कमी और 2500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल होने से इंडिगो का मुनाफा 78% कम हो गया है। इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में सिर्फ 550 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (नेट प्रॉफिट) हुआ है। पिछले साल की समान तिमाही में यह 2,448 करोड़ रुपए रहा था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंडिगो का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 6.2% बढ़कर 23,471 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 22,110 करोड़ रुपए रहा था। इंडिगो ने आज गुरुवार (22 जनवरी) को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इंपैक्ट फीचर:मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पटना के कंकड़बाग में नए शोरूम का उद्घाटन किया

इंपैक्ट फीचर:मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पटना के कंकड़बाग में नए शोरूम का उद्घाटन किया

आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर

आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस- मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर

चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी, कीमत ₹2.67 लाख/किलो:सोना ₹5 हजार बढ़ा, 10 ग्राम ₹1.60 लाख का हुआ

चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी, कीमत ₹2.67 लाख/किलो:सोना ₹5 हजार बढ़ा, 10 ग्राम ₹1.60 लाख का हुआ

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में dlf द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में dlf द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });