वेटरन एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने म्यूजिशियन एआर रहमान के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड में उन्हें कम काम मिलने की एक वजह “सांप्रदायिक भेदभाव” भी हो सकती है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में वहीदा रहमान ने कहा, “हाँ, मैंने इसके बारे में पढ़ा है, लेकिन मैं इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देती। जब सब कुछ ठीक चल रहा हो तो मैं ऐसी बातों पर ध्यान देना पसंद नहीं करती। ये छोटी-छोटी समस्याएं हर देश में होती हैं।” उन्होंने आगे कहा, “किस पर और कितना भरोसा करें? यह सच भी है या नहीं, यह भी पता नहीं। ऐसे मामलों में उलझना क्यों? खासकर मेरी उम्र में मैं किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहती। अपनी शांति बनाए रखें, यह देश हमारा है, बस खुश रहो। मैं बस इतना ही कह सकती हूं।” वहीदा रहमान ने यह भी कहा कि एआर रहमान को कम काम मिलने की वजह बदलता वक्त भी हो सकता है। उन्होंने कहा, “काम ऊपर-नीचे होता रहता है। एक उम्र के बाद लोग कहते हैं कि कुछ नया या अलग लेकर आओ। ऐसे में कई बार कुछ लोग पीछे रह जाते हैं। जरूरी नहीं कि जो लोग बहुत ऊंचाई पर पहुंच गए हैं, वे हमेशा वहीं बने रहें। उतार-चढ़ाव तो चलता रहता है, इसमें कोई नई बात नहीं है।” एआर रहमान ने क्या कहा था? दरअसल, एआर रहमान ने BBC एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड में पक्…
एआर रहमान के बयान पर वहीदा रहमान बोलीं:ऐसी छोटी-छोटी चीजें हर देश में होती हैं, ये मुल्क हमारा है, बस खुश रहो
By worldprime
On: जनवरी 26, 2026 6:47 अपराह्न
---Advertisement---





