भूमि पेडनेकर की नई सीरीज ‘दलदल’ एक फरवरी से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होने जा रही है। भूमि इस सीरीज में एसीपी रीता फरेरा की भूमिका में नजर आएंगी। दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान भूमि ने बताया कि हम बचपन में जिस ट्रॉमा से गुजरे हैं, दलदल वही मानसिक घुटन को दर्शाता है। इसके साथ ही भूमि ने किरदार की तैयारी, अभिनय की चुनौती, पितृसत्ता पर व्यंग्य, ग्लैमर ठुकराकर कंटेंट चुनने के साहस पर बात कीं। पेश है कुछ खास अंश.. सवाल: दलदल नाम बहुत सिम्बॉलिक लगता है। हालांकि आपके शुरुआती करियर से ही आपकी चीजें हमेशा सिम्बॉलिक रहीं हैं, लेकिन ये नाम क्या दर्शाता है? जवाब: मुझे लगता है कि हम सब इंसान के तौर पर अपने बचपन और पास्ट के कई ट्रॉमा से अभी भी जूझ रहे होते हैं, और हमें कई बार पता भी नहीं चलता। बचपन में जो घाव लगे, वो बड़े होकर भी बोझ बनकर साथ चलते रहते हैं। दलदल वैसा ही है। जो क्लॉस्ट्रोफोबिया या घुटन हम बड़े होकर महसूस करते हैं। भले ही परिवार से प्यार मिले, अच्छे दोस्त हों, लेकिन हर किसी की जिंदगी इतनी खूबसूरत नहीं होती। कुछ लोगों का बचपन बहुत कठिन होता है। समाज के तौर पर हमारी जिम्मेदारी है कि उन गैप्स को समझें, जिनसे कोई इंसान बड़े होकर गलत फैसले ले लेता है। मेरे लिए दलदल यही दर्शाता है। सवाल: आपकी लाइफ में भी बहुत दर्द रहा है, और उनसे निकलना मुश्किल होता ?
एसीपी रीता फरेरा की भूमिका में नजर आएंगी भूमि पेडनेकर:बोलीं- हम बचपन में जिस ट्रॉमा से गुजरे हैं, ‘दलदल’ वही मानसिक घुटन को दर्शाता है
By worldprime
On: जनवरी 27, 2026 5:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---











