हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर बीती रात में बर्फबारी और निचले इलाकों में अच्छी बारिश हुई। स्पीति में रात 212.0 बजे बर्फीला तूफान (स्नोस्टॉर्म) चला। चंबा, लाहौल स्पीति और कुल्लू के दुर्गम क्षेत्रों में भारी हिमपात हुआ है। मशहूर पर्यटन स्थल मनाली व भरमौर में 14.03 फुट ताजा फ्रैश स्नोफॉल हुआ। रोहतांग दर्रा में 214.0 फुट, केलांग में 230, गोंदला में 231, कुफरी में 6 इंच, नारकंडा में 8 इंच, रिज पर 1 इंच और जाखू में 3 इंच बर्फ गिरी। इसके बाद अपर शिमला समेत चंबा, कुल्लू और लाहौल स्पीति के सैकड़ों गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। बर्फबारी के बाद फिसलन के कारण सड़कें खतरनाक हो गई है। बीती रात को मनाली में एक कार 360 डिग्री में घूमी। अच्छी बात यह रही कि आगे कोई गाड़ी खड़ी नहीं थी और सड़क सीधी थी। इससे गाड़ी रुक गई। इसे देखते टूरिस्ट समेत लोकल को भी सावधानी से बर्फ पर गाड़ी चलाने की एडवाइजरी दी गई है। शिमला-ठियोग-रामपुर NH बंद शिमला-रामपुर-किन्नौर NH कुफरी से फागू के बीच और नारकंडा में अवरुद्ध है, जबकि ठियोग-रोहड़ू NH खड़ापत्थर में और ठियोग-चौपाल हाईवे खिड़की के पास वाहनों के लिए बंद हो गया है। NH-305 औट-बंजार-सैंज, मनाली-केलांग और चंबा-भरमौर NH समेत 303 से ज्यादा सड़कें बंद पड़ी है। इसी तरह, 3200 से अधिक बिजली के ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं। इससे सैकड़ों गांव अंधेरे में डूब गए है। इनमें 1500 से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर बीते छह दिन से बंद है। ऊंचे क्षेत्रों में पानी की टंकियां जमी ताजा बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ने से तापमान में भारी गिरावट आई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। ऊना के अधिकतम तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यहां का अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री रह गया है। मंडी का पारा भी 8.1 डिग्री की कमी के बाद 13.6 डिग्री, सुंदरनगर का सामान्य से 6.8 डिग्री नीचे गिरने के बाद 12.0 डिग्री और सोलन का 5 डिग्री नीचे गिरने के बाद 14.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है। इससे लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा के पांगी व भरमौर में ऊंचे क्षेत्रों में पानी की टंकियां जमने के बाद लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा। किसान-बागवान और टूरिस्ट सब खुश किसानों-बागवानों और पर्यटन कारोबारियों समेत पर्यटकों के बर्फबारी से चेहरे खिल उठे है। पर्यटक बर्फबारी का आनंद उठा रहे हैं और बीते एक सप्ताह के दौरान बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहाड़ों पर बर्फ देखने पहुंचा है। आज कमजोर पड़ेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस मौसम विभाग के अनुसार- वेस्टर्न डिस्टरबेंस आज थोड़ा कमजोर पड़ेगा। इससे आज व कल केवल अधिक ऊंचे क्षेत्रों में ही हल्की बारिश-बर्फबारी होगी। निचले इलाकों में मौसम साफ रहेगा। 30 जनवरी को मौसम पूरे प्रदेश में साफ हो जाएगा। मगर 31 जनवरी को फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इससे दो फरवरी तक अच्छी बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। खासकर एक फरवरी को ज्यादातर भागों में बारिश-बर्फबारी होगी। कुल्लू में आज भी शिक्षण संस्थान बंद वहीं मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए आज भी कुल्लू जिला के बंजार, कुल्लू और मनाली डिवीजन में सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। बीते कल भी डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने छुट्टी के आदेश कर रखे थे।लाहौल घाटी में उदयपुर और केलांग में भी आज शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित की गई है। हिमाचल में बर्फबारी के PHOTOS…
हिमाचल में फिर भारी बर्फबारी, स्पीति में स्नोस्टॉर्म:अपर शिमला-चंबा मुख्यालय से कटे, मनाली में 360° में घूमी कार, 3-NH समेत 850 सड़कें बंद
By worldprime
On: जनवरी 28, 2026 5:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---











