राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा विभाग) एग्जाम-2025 के अंतर्गत मैथमेटिक्स, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, पर्शियन, गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमैंट, डांस (कथक) तथा साइकोलॉजी विषय की आंसर-की आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया- इन सब्जेक्ट की परीक्षा का आयोजन 16 से 20 दिसंबर 2025 तक किया गया था। यदि किसी भी कैंडिडेट को इन आंसर-की पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 31 जनवरी से 2 फरवरी 2026 को रात 12:00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही भरें। मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध है। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही भरें। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाता है, तो उस पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। 100 रुपए निर्धारित किए गए आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न हेतु आपत्ति शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रू?
असिस्टेंट प्रोफेसर के 6 सब्जेक्ट की आंसर-की जारी:कैंडिडेट 31 जनवरी से ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
By worldprime
On: जनवरी 30, 2026 2:28 अपराह्न
---Advertisement---









