बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा आज 51 साल की हो गई हैं। फिल्म दिल से करियर की शुरुआत करने वाली प्रीति ने दिल चाहता है, कल हो ना हो, कोई… मिल गया, वीर-जारा और कभी अलविदा ना कहना जैसी कई फिल्मों में काम किया। आज प्रीति जिंटा के बर्थडे के खास मौके पर आइए उनकी जिंदगी को करीब से छूते हैं- प्रीति का जन्म एक हिमाचली राजपूत परिवार में हुआ। उनके पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय सेना में अधिकारी थे। बचपन से पिता की डिसिप्लिन वाली लाइफस्टाइल ने एक्ट्रेस की पर्सनैलिटी पर गहरी छाप छोड़ी, लेकिन जब प्रीति 13 साल की थीं, तब उनके पिता का एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। उस कार में उनकी मां नीलप्रभा भी थीं। किस्मत से उनकी जान बच गई, लेकिन उनके शरीर की लगभग हर हड्डी, यहां तक कि रीढ़ की हड्डी भी टूट गई। वह करीब एक साल तक बिस्तर पर रहीं। सिमी गरेवाल के शो में प्रीति ने पिता के साथ हुए हादसे को लेकर बताया था कि हादसे से कुछ दिन पहले उन्हें अजीब सा एहसास हो रहा था। वह स्कूल में रोज न्यूजपेपर पढ़ती थीं और एक दिन उन्होंने अपनी दोस्त शगुन से कहा था कि न जाने क्यों उन्हें लगता है कि वे अपने पिता से जुड़ी कोई बुरी खबर न्यूजपेपर में पढ़ने वाली हैं। जिस पर दोस्त ने कहा था कि तुम पागल हो गई हो। जब एक्ट्रेस के पिता का एक्सीडेंट हुआ था, उस समय प्रीति स्कूल में थीं। एक सुबह एक नन उन्हें जगाने आई?
प्रीति जिंटा@51; अखबार से मिली पिता की मौत की खबर:अंडरवर्ल्ड डॉन के खिलाफ गवाही देने वाली इकलौती सेलिब्रिटी, मुफ्त के ₹600 करोड़ ठुकराए
By worldprime
On: जनवरी 31, 2026 4:31 पूर्वाह्न
---Advertisement---











