टीवी, फिल्म और ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकीं अभिनेत्री अमृता खानविलकर के लिए साल 2026 की शुरुआत बेहद खास रही है। इस साल उनकी दो वेब सीरीज रिलीज हुईं, जिनमें से एक में उन्होंने इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन शेयर की है। दमदार किरदारों, एक्शन सीक्वेंस और अलग-अलग जॉनर में काम कर अमृता ने एक बार फिर अपनी वर्सेटिलिटी साबित की है। थिएटर से लेकर ओटीटी तक, हर मंच पर उनका आत्मविश्वास साफ नजर आता है। दैनिक भास्कर से बातचीत में अभिनेत्री ने इमरान हाशमी के साथ काम करने के अनुभव, अपने हालिया प्रोजेक्ट्स और आगे की योजनाओं पर खुलकर बात की। 2026 की शुरुआत आपके लिए काफी रॉकिंग रही है। दो वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, इसे आप कैसे देखती हैं? सच में यह शुरुआत काफी रॉकिंग रही है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार मैंने कोई न्यू ईयर रेजोल्यूशन भी नहीं लिया था, और फिर भी सब कुछ अपने आप सही तरीके से होता चला गया। मैं अपनी मराठी थिएटर की रिहर्सल कर रही थी, तभी दिसंबर में मुझे कॉल आया कि तस्करी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है और प्रमोशन के लिए मेरी डेट्स चाहिए। संयोग से 7 और 8 जनवरी की जो दो डेट्स मांगी गई थीं, मैं उन दिनों फ्री थी। सब कुछ बड़े आराम से हो गया और मुझे दर्शकों से बहुत प्यार मिला। तस्करी हो या स्पेस जेन: चंद्रयान, दोनों में आपके किरदार एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। इस?
तस्करी के सेट पर चोटिल हुईं अमृता खानविलकर:शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट, इमरान हाशमी ने संभाला, एक्ट्रेस ने सुनाया पूरा किस्सा
By worldprime
On: जनवरी 31, 2026 6:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---





