Surajpur Accident: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसका CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह दुर्घटना नेशनल हाईवे-43 पर बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एस्सार पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां चलती मालवाहक पिकअप अनियंत्रित होकर उछलते हुए सामने से आ रही कार के ऊपर पलट गई। (सूरजपुर में चलती पिकअप उछलकर कार पर पलटी). CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि स्विफ्ट डिजायर कार सूरजपुर (Surajpur Pickup Car Accident) से बिश्रामपुर की ओर जा रही थी और पेट्रोल पंप की तरफ मुड़ रही थी। इसी दौरान अंबिकापुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप अचानक अनियंत्रित हुई और उछलते हुए सीधे कार (Surajpur Pickup Car collision) के ऊपर चढ़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप कार के ऊपर ही पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।. कटर मशीन से काटी गई कार, चालक गंभीर. हादसे में कार चालक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। कटर मशीन की मदद से कार को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। (Bishrampur Pickup Car Accident CCTV footage). दुर्घटना के बाद कुछ समय तक नेशनल हाईवे-43 पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। बिश्रामपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Surajpur Accident: चलती पिकअप उछलकर कार पर पलटी, देखें CCTV फुटेज
By worldprime
On: जनवरी 31, 2026 11:44 पूर्वाह्न
---Advertisement---











