क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raipur Marine Drive: रायपुर के मरीन ड्राइव पर लगेगा पार्किंग शुल्क, लोगों ने किया विरोध

On: जनवरी 31, 2026 12:47 अपराह्न
Follow Us:
raipur marine drive: रायपुर के मरीन ड्राइव पर लगेगा पार्किंग शुल्क, लोगों ने किया विरोध
---Advertisement---

Raipur Marine Drive: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब स्थित मरीन ड्राइव (Telibandha Marine Drive Raipur) पर नगर निगम के नए पार्किंग नियमों ने विवाद खड़ा कर दिया है। नगर निगम द्वारा मरीन ड्राइव के पाथवे क्षेत्र को पार्किंग स्थल घोषित किए जाने के बाद मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक करने वाले लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। (रायपुर के मरीन ड्राइव पर लगेगा पार्किंग शुल्क). नगर निगम ने पाथवे क्षेत्र में पार्किंग शुल्क (Raipur Marine Drive Parking Fees) निर्धारित करते हुए चार पहिया वाहनों के लिए 4 घंटे का 20 रुपये और दोपहिया वाहनों के लिए 12 घंटे का 10 रुपये शुल्क तय किया है। इस फैसले के बाद पैदल चलने के लिए बनाए गए पाथवे को पार्किंग में तब्दील करने का विरोध शुरू हो गया है। तालाब परिसर में विरोध स्वरूप बैनर भी लगाए गए हैं। (रायपुर मरीन ड्राइव पार्किंग शुल्क). मॉर्निंग वॉक करने वाले श्यामलाल साहू, विनीत और अन्य नागरिकों ने नगर निगम के इस निर्णय पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि यह फैसला पूरी तरह से अव्यवहारिक है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पाथवे को ही पार्किंग बना दिया गया तो पैदल चलने वालों के लिए जगह कहां बचेगी। लोगों ने यह भी कहा कि पहले भी इसी तरह का निर्णय जनता के विरोध के बाद वापस लेना पड़ा था।. हैरानी की बात यह है कि जब इस विषय पर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप से चर्चा की गई तो उन्होंने इस फैसले की जानकारी से ही इनकार कर दिया। उल्लेखनीय है कि जुलाई 2021 में भी नगर निगम ने तेलीबांधा तालाब क्षेत्र में पार्किंग शुल्क वसूलने का आदेश जारी किया था, जिसे तब व्यापक जनविरोध के बाद तत्कालीन महापौर एजाज ढेबर को वापस लेना पड़ा था। एक बार फिर वही फैसला सामने आने से नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });