डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने सिंगर अरिजीत सिंह से प्लेबैक सिंगिंग में वापस आने की अपील की है। अरिजीत ने हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का फैसला किया है। इस ऐलान से फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग भी हैरान हो गए थे। शुक्रवार को विशाल भारद्वाज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में विशाल किसी महफिल में बैठे गाना गाते नजर आ रहे हैं। वह गा रहे हैं, “डर लगता है मुझको तू जाने वाला है, मुझे इश्क हुआ है, ये होने वाला है।” वीडियो में उन्होंने अरिजीत सिंह को टैग भी किया। पोस्ट के कैप्शन में भारद्वाज ने लिखा कि यह वीडियो खुद अरिजीत ने बनाया था। उन्होंने अरिजीत के लिए एक खास मैसेज भी लिखा। विशाल ने कहा कि कुछ दिन पहले दोनों साथ बैठकर इस गाने की जैमिंग कर रहे थे और उसी वक्त यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया था। उन्होंने यह भी लिखा कि उन्हें नहीं पता था कि यह अरिजीत के साथ उनके आखिरी फिल्मी गानों में से एक होगा। इसके साथ ही विशाल ने अरिजीत से प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का फैसला वापस लेने की अपील की। 27 जनवरी को प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लिया अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की थी। सिंगर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकांउट पर लिखा था, नमस्ते, आप सभी को नए साल की हार्दि
‘अपना संन्यास वापस ले लो’:विशाल भारद्वाज ने अरिजीत सिंह से प्लेबैक सिंगिंग में लौटने की अपील की, डायरेक्टर ने लिखा इमोशनल नोट
By worldprime
On: जनवरी 31, 2026 1:45 अपराह्न
---Advertisement---











