CG Murder: न्यायधानी बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिचरी बाजार (Bilaspur Shanicari Market Murder) स्थित हैप्पी स्ट्रीट रोड पर शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान सानू उर्फ अमन खान के रूप में हुई है। उसे लहूलुहान हालत में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। (लासपुर शनिचरी बाजार युवक की चाकू से हत्या). प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने सरेराह अमन को घेरकर चाकू से कई वार किए। वारदात के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। (बिलासपुर युवक की चाकू से हत्या). फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या (Bilaspur Murder) का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
CG Murder: सरेआम युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी फरार
By worldprime
On: जनवरी 31, 2026 1:45 अपराह्न
---Advertisement---











