नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब कैंडिडेट्स 4 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, 7 फरवरी तक कैंडिडेट्स एग्जाम फीस सब्मिट कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी है। यह निर्णय उन छात्रों की भारी मांग और अनुरोध के बाद लिया गया है जो तकनीकी कारणों या अन्य वजहों से समय पर फॉर्म नहीं भर पाए थे। ऑफिशियल सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाने को लेकर बात की थी। इस पर विचार करने के बाद NTA ने CUET (UG) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ाने का निर्णय लिया है, ताकि उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन कर सकें। तीन दिन मिलेगा फॉर्म करेक्शन का समय नए नोटिफिकेशन के अनुसार, एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 9 फरवरी, 2026 को ओपन होगी। कैंडिडेट्स 11 फरवरी, 2026 तक अपने एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे। 12वीं पास कैंडिडेट्स करें अप्लाई CUET UG 2026 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त राज्य या केंद्रीय बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके अलावा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या बोर्ड से इंटरमीडिएट या 2 साल का प्री-यूनिवर्सिटी एग्जाम पास कैंड?
CUET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी:4 फरवरी तक करें अप्लाई, 11 से 31 मई के बीच होगी परीक्षा
By worldprime
On: जनवरी 31, 2026 2:49 अपराह्न
---Advertisement---



