क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Durg Graphic Designer Suicide: दुर्ग में ग्राफिक्स डिजाइनर ने की आत्महत्या, पत्नी पर लगाया गंभीर आरोप; फेसबुक पोस्ट में लिखा- गर्लफ्रेंड को बचाने जान दे रहा हूं

On: जनवरी 31, 2026 5:22 अपराह्न
Follow Us:
durg graphic designer suicide: दुर्ग में ग्राफिक्स डिजाइनर ने की आत्महत्या, पत्नी पर लगाया गंभीर आरोप; फेसबुक पोस्ट में लिखा गर्लफ्रेंड को बचाने जान दे रहा हूं
---Advertisement---

Durg Graphic Designer Suicide: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जामुल थाना क्षेत्र में एक ग्राफिक्स डिजाइनर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने मौत से पहले फेसबुक पर एक लंबा पोस्ट लिखकर अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार पत्नी को ठहराया है। पोस्ट में उसने दावा किया कि वह डोमेस्टिक वायलेंस का शिकार था और उसकी पत्नी ने उसकी गर्लफ्रेंड पर जादू-टोना करवाया है। युवक ने लिखा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को बचाने के लिए खुदकुशी कर रहा है।. मृतक की पहचान भोज नारायण (36) के रूप में हुई है, जो भिलाई स्थित रुंगटा कॉलेज में सीनियर ग्राफिक्स डिजाइनर के पद पर कार्यरत था। वह मूल रूप से गरियाबंद जिले के राजिम का रहने वाला था और भिलाई में किराए के मकान में पत्नी और एक बेटी के साथ रहता था। भोज नारायण शादीशुदा था, लेकिन उसका एक शादीशुदा महिला प्यून के साथ प्रेम संबंध था, जिसकी जानकारी उसकी पत्नी को थी और इसे लेकर घर में लगातार विवाद चल रहा था।. जानकारी के अनुसार, 28 जनवरी को भोज नारायण ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस वक्त वह घर में अकेला था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 29 जनवरी को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए गांव रवाना हो गए।. आत्महत्या के बाद भोज नारायण का फेसबुक पोस्ट सामने आया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पोस्ट में उसने लिखा है कि वह पत्नी से तंग आकर यह कदम उठा रहा है और उसके परिवार का इसमें कोई दोष नहीं है। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर उसकी गर्लफ्रेंड पर जादू-टोना किया, जिससे वह उससे दूर हो गई। उसने ड्राइव लिंक के जरिए कुछ चैट के स्क्रीनशॉट होने का भी दावा किया है।. पुलिस के अनुसार, भोज नारायण कुछ समय से कर्ज और पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में था। कुछ दिन पहले वह घर से लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट पत्नी ने थाने में दर्ज कराई थी। जांच के दौरान उसके प्रेम संबंधों की जानकारी सामने आई।. जामुल थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। फेसबुक पोस्ट, मोबाइल डेटा और परिजनों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों और लगाए गए आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल किसी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });