31 जनवरी 2023… की बात है, जब सोशल मीडिया स्टार टीबा अल-अली अपने देश इराक लौटी थीं। पिता से विवाद के कारण वह लंबे समय से तुर्की में रह रही थीं और परिवार से दूरी बनाए रखना चाहती थीं। इराक में वह कहां ठहरी थीं, यह घर में किसी को नहीं पता था सिर्फ उनकी मां को ही टीबा का पता मालूम था। मां अपनी बेटी से एक बार मिलना चाहती थीं। उन्होंने टीबा को फोन किया और टीबा भी मां से मिलने के लिए मान गईं। लेकिन यही फैसला उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित हुआ। मां के साथ वहां पूरा परिवार पहुंच गया और टीबा का अपहरण कर लिया गया। इसके बाद टीबा को जबरन साउथ इराक ले जाया गया, जहां बेटी और पिता के बीच तीखी बहस हुई। कहा जाता है कि इसी दौरान परिवार ने टीबा को कोई नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं। इसी हालत में गुस्साए पिता ने अपनी ही बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी। जब यह मामला सामने आया, तो इराक ही नहीं बल्कि तुर्की में भी भारी आक्रोश फैल गया। हर किसी के मन में बस एक ही सवाल था आखिर ऐसी कौन-सी वजह थी, कि एक पिता ने बिना किसी पछतावे के अपनी ही बेटी की जान ले ली? आज अनसुनी दास्तानें के चैप्टर 3 में पढ़िए सोशल मीडिया स्टार टीबा अल-अली की हत्या की दर्दनाक कहानी… टीबा अल-अली का जन्म वर्ष 2000 में इराक में हुआ था। उनके पिता का नाम तैय्यब अली था। वह पढ़ाई में ठीक-ठाक थीं, लेकिन खेल-कूद, सोशल एक?
भाई ने सोशल मीडिया स्टार का रेप किया:बॉयफ्रेंड से रिश्ते पर परिवार को एतराज, अगवा कर इज्जत के नाम पर बेरहमी से मार डाला
By worldprime
On: फ़रवरी 1, 2026 4:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---











