क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

वर्ल्ड अपडेट्स:इंडोनेशिया में शादी से पहले संबंध बनाने पर 140 कोड़े की सजा, युवती बेहोश हुई

On: फ़रवरी 1, 2026 5:54 पूर्वाह्न
Follow Us:
वर्ल्ड अपडेट्स:इंडोनेशिया में शादी से पहले संबंध बनाने पर 140 कोड़े की सजा, युवती बेहोश हुई
---Advertisement---

इंडोनेशिया के आचे प्रांत में शरिया कानून तोड़ने पर एक अविवाहित जोड़े को सबके सामने 140 कोड़े मारे गए। दोनों पर शादी से पहले संबंध बनाने और शराब पीने का आरोप था। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, सजा के दौरान युवती बेहोश हो गई। तीन महिला अधिकारियों ने बारी-बारी से उसे छड़ी से मारा। हालत बिगड़ने पर उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। इस पब्लिक सजा में कुल 6 लोगों को कोड़े लगाए गए। कानून तोड़ने वालों में शरीया पुलिस का एक अधिकारी और उसकी महिला साथी भी शामिल थे। दोनों को प्राइवेट में साथ पाए जाने के आरोप में 23-23 कोड़े मारे गए। आचे की इस्लामिक पुलिस ने बताया कि अधिकारी को नौकरी से भी निकाला जाएगा। आचे इंडोनेशिया का इकलौता प्रांत है, जहां शरीया कानून लागू है। यहां अविवाहित संबंध पर 100 और शराब पीने पर 40 कोड़े का प्रावधान है। मानवाधिकार संगठन कोनत्रास ने इसे क्रूर बताते हुए नियमों में सुधार की मांग की है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… अमेरिका में 5 साल के बच्चे को डिटेंशन से रिहा करने का आदेश, कोर्ट ने पिता को भी छोड़ने को कहा अमेरिका में एक फेडरल कोर्ट ने 5 साल के बच्चे लियाम कोनेहो रामोस और उसके पिता एड्रियन को इमिग्रेशन डिटेंशन से रिहा करने का आदेश दिया है। दोनों को टेक्सास के साउथ टेक्सास फैमिली रेजिडेंशियल सेंटर में रखा गया था। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक जज ने आदेश दिया कि बच्चे और उसके पिता को जितनी जल्दी संभव हो रिहा किया जाए और किसी भी हाल में मंगलवार तक छोड़ दिया जाए। लियाम और उसके पिता को पिछले हफ्ते मिनेसोटा के मिनियापोलिस में उनके घर के बाहर से इमिग्रेशन एजेंट्स ने हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें करीब 1300 मील दूर टेक्सास के डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया। दोनों को एक हफ्ते से ज्यादा समय तक हिरासत में रखा गया। US डिस्ट्रिक्ट जज फ्रेड बियरी ने अपने फैसले में सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार “डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस जैसे ऐतिहासिक दस्तावेजों को भूलती दिख रही है।” फैसले में जज ने ICE द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एडमिनिस्ट्रेटिव वारंट पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिना जज के साइन वाले वारंट संविधान की कसौटी पर खरे नहीं उतरते। परिवार के वकील के मुताबिक, लियाम और उसके माता-पिता दिसंबर 2024 में इक्वाडोर से अमेरिका आए थे और बॉर्डर पर खुद को पेश कर शरण के लिए आवेदन किया था। भारत में अमेरिकी दूतावास का सोशल मीडिया रोज अपडेट नहीं होगा, शटडाउन वजह भारत में अमेरिकी दूतावास ने शनिवार को संयुक्त राज्य अमेरिका में चल रहे आंशिक सरकारी शटडाउन के कारण अपनी सोशल मीडिया गतिविधि में अस्थायी कमी की घोषणा की। इसमें कहा गया कि जब तक पूरा कामकाज फिर से शुरू नहीं हो जाता, तब तक उसका आधिकारिक X अकाउंट नियमित रूप से अपडेट नहीं किया जाएगा। X पर एक पोस्ट में, दूतावास ने कहा कि सुरक्षा और जरूरी चीजों पर अपडेट सहित जरूरी कम्यूनिकेशन होता रहेगा। पोस्ट में लिखा गया, फंड की कमी के कारण, यह X अकाउंट तब तक नियमित रूप से अपडेट नहीं किया जाएगा जब तक कि पूरा कामकाज फिर से शुरू नहीं हो जाता, सिवाय जरूरी सुरक्षा और संरक्षा जानकारी के। ढाका में अमेरिकी दूतावास ने भी आंशिक सरकारी शटडाउन के बीच इसी तरह का बयान जारी किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दावा नॉर्वे के पूर्व pm ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

दावा- नॉर्वे के पूर्व PM ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड जैमिनी के खिलाफ:जैश लश्कर ने मदरसों में ai इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड-जैमिनी के खिलाफ:जैश-लश्कर ने मदरसों में AI इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा- इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

अमेरिका का दावा चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

अमेरिका का दावा- चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर-टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले- अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

मेक्सिको गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

मेक्सिको- गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });