क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

केरल में दादी-नानी डांसर और पॉडकास्टर बन रहीं:डिप्रेशन खत्म करने में मदद मिल रही, कहा- ये सुपरवुमन जैसा एहसास

On: फ़रवरी 2, 2026 3:45 पूर्वाह्न
Follow Us:
केरल में दादी नानी डांसर और पॉडकास्टर बन रहीं:डिप्रेशन खत्म करने में मदद मिल रही, कहा ये सुपरवुमन जैसा एहसास
---Advertisement---

केरल के अलाप्पुझा नॉर्थ में डिप्रेशन और खालीपन से लड़ने के लिए बुजुर्ग महिलाएं डांसर और पॉडकास्टर बन रही हैं। वे बताती हैं कि इससे उनकी डिप्रेशन की दवाएं बंद हो गईं। वुमेन फॉर सोशल मेटामॉर्फोसिस (WSM) से जुड़ी इन महिलाओं ने जीवन की नई पारी में अपने शौक को जीना शुरू किया। वे खुद को नई दुनिया के लिए तैयार करने के लिए एक-दूसरे का सहारा बन रही हैं। वे कहती हैं कि मैं और मेरी जैसी कई महिलाएं डिप्रेशन का शिकार हो गईं थी, लेकिन एक-दूसरे के प्रोत्साहन से डिप्रेशन की दवाएं बंद हो गईं हैं। उम्र के इस पड़ाव में नई शुरुआत से सुपरवुमन होने का अहसास हो रहा है। अपने अंदर के कलाकार को पहचाना इन महिलाएं ग्रुप से जुड़ने के बाद एक नई जिंदगी शुरू की। फाइलों, घर बनाने, बच्चों की परवरिश और पति की देखभाल में बिताने के बाद इन महिलाओं ने अपने भीतर के कलाकार, लेखक और डांसर को पहचाना। वे अब अपने शौक-जुनून को पूरा कर रही हैं। सोलो ट्रैवलर, गायक, लेखक, पॉडकास्टर जैसी चीजों में इंटरेस्ट ले रही हैं। WSM की कोऑर्डिनेटर ऐनीस फ्रांसिस कहती हैं कि हमने अपनी जिंदगी घर-परिवार की सेवा में खपा दी अब रिटायरमेंट के बाद हम एक-दूसरे के अनुभवों से सीख रहे हैं। अनपेड हाउसमेड बन कर रह गई थीं महिलाएं ग्रुप की सदस्य सावित्री बताती हैं कि चारदीवारी के भीतर कई पढ़ी-लिखी महिलाएं अनपेड हाउसमेड (बिना वेतन की नौकरानी) बनकर रह गई थीं। लेकिन इस ग्रुप से जुड़ने के बाद वे गाने के शौक को पूरा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि हम जब भी मिलते हैं अपने फ्यूचर प्लान को शेयर करते हैं। एक-दूसरे को राय देती हैं। क्योंकि हमारा गुजरा कल लगभग एक जैसा ही था। ग्रुप का लक्ष्य भी महिलाओं को मानसिक रूप से इतना मजबूत बनाना है कि वे अपने फैसले खुद कर सकें। साथ ही सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी आवाज उठा सकें। भारत में महिलाएं पुरुषों से ज्यादा डिप्रेशन की शिकार भारत में महिलाओं में डिप्रेशन पुरुषों से ज्यादा पाया जाता है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च(ICMR) की एक रिपोर्ट के मुताबिक 17–23% कामकाजी महिलाएं मीडियम से गंभीर डिप्रेशन से जूझ रही हैं। उम्र के हिसाब से 50 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं में डिप्रेशन की दर 21% से अधिक है। 50 साल से कम उम्र की महिलाओं में यह दर लगभग 17–18% है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });