Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2026 पेश कर दिया है। बजट के बाद आम आदमी से लेकर व्यापारियों तक की नजरें इस बात पर टिकी रहीं कि किन वस्तुओं की कीमतों में राहत मिलेगी और किन चीजों पर जेब ढीली करनी पड़ेगी। बजट 2026 में कई जरूरी और रोजमर्रा से जुड़े उत्पाद सस्ते किए गए हैं, वहीं कुछ सेक्टरों में महंगाई भी बढ़ी है।
बजट में सस्ता क्या हुआ?
खेलकूद का सामान: अब खेल कूद के सामान सस्ते होंगे, जिससे उनकी मांग में बढ़ोतरी होगी।दवाएं: कैंसर और शुगर की दवाएं सस्ती होंगी, और 7 गंभीर बीमारियों की दवाएं भी कम कीमत पर मिलेंगी।बीड़ी: सिगरेट की तुलना में बीड़ी सस्ती हो गई है।लेदर प्रोडक्ट्स: चमड़े के जूते और अन्य लेदर उत्पादों की कीमतों में कमी आई है।मोबाइल फोन और EV बैटरियां: बजट के बाद मोबाइल फोन और इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरियां सस्ती होंगी।सोलर प्रोडक्ट्स: अब सोलर पैनल और संबंधित सामान सस्ते होंगे।

बजट में महंगा क्या हुआ?
शराब: बजट में शराब की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।स्क्रैप और खनिज: इन सामग्रियों की कीमतें भी महंगी हो गई हैं।फ्यूचर ऑप्शन ट्रेडिंग: अब फ्यूचर ऑप्शन ट्रेडिंग महंगा होगा।











