क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

कमांडो का पति लोन की बात बताने पर भड़का:मां बोली- सोनीपत में भाई को कॉल की तो फोन छीना, फिर डंबल सिर पर मारा

On: फ़रवरी 2, 2026 5:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
कमांडो का पति लोन की बात बताने पर भड़का:मां बोली सोनीपत में भाई को कॉल की तो फोन छीना, फिर डंबल सिर पर मारा
---Advertisement---

सोनीपत की रहने वाली दिल्ली पुलिस की कमांडो काजल की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। काजल की मां मीना ने बताया कि 22 जनवरी को घटना वाली रात काजल और अंकुर के बीच जब झगड़ा हुआ तो काजल ने गुस्से में लोन लेने वाली बात अपनी भाई को बता दी। काजल ने निखिल को बताया कि अपनी शादी में उसने 10 लाख रुपए का लोन लिया था। 5 लाख रुपए अंकुर और 5 लाख रुपए परिवार को शादी के लिए दिए थे। मीना ने आगे बताया कि अंकुर के कहने पर ही उसने 5 लाख रुपए वाली बात अपने परिवार से छिपाई। झगड़े के बाद जब काजल ने निखिल को यह बात बताई तो अंकुर नाराज हो गया। इसी के बाद उसने फोन छीनकर काजल के सिर पर डंबल मार दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। पहले जानिए 22 जनवरी की रात क्या हुआ…. अब जानिए मां ने हत्या के क्या कारण बताए…. कार नहीं दी तो बदसूरत लगने लगी मीना ने बताया कि 2022 में जब काजल की दिल्ली पुलिस में नौकरी लगी, तो अंकुर का परिवार एक रुपए में शादी करने की बात कर रहा था। तिलक की रस्म के दौरान जब सवा लाख रुपए और कार नहीं दी गई, तो उसके परिवार के लोगों को वही काजल बदसूरत लगने लगी। अंकुर के परिवार को दहेज का लालच था। उन्हें लगता था कि दोनों भाई-बहन दिल्ली पुलिस में हैं, तो अच्छा दहेज मिलेगा। उन्होंने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया, फिर भी काजल को प्रताड़ित किया गया। जबकि, पहले अंकुर का परिवार खुद बार-बार उनके घर रिश्ते के लिए आ रहा था। काजल को अवैध संबंधों का पता था मीना ने बताया कि अंकुर रुड़की में कंप्यूटर लैब भी चलाता है। उसके वहां जाने के चलते मैं दो बार काजल के पास दिल्ली फ्लैट में रुककर आई हूं। अंकुर काफी चंचल है और किसी को भी अपने जाल में आसानी से फंसा लेता है। पहले भी वह इसी प्रकार से रहता था। बाद में पता चला कि वह लड़कियों के साथ रहता है। कॉल डिटेल से पता लगेगा कि वह किस-किस के संपर्क में था। काजल को उसके अवैध संबंधों की जानकारी थी, इसी के चलते उसकी हत्या की। 4 महीनों से अंकुर का व्यवहार बदला मां ने बताया कि 1 मार्च 2025 को काजल के भाई निखिल की शादी थी। तब अंकुर आया था और डांस भी किया था। पिछले 4 महीने से वह काजल को न लेने आया और न ही छोड़ने आया। पहले उसका व्यवहार ठीक था। कुछ महीनों पहले अंकुर ने फ्लैट पर काजल से मारपीट की थी। रात को ही निखिल काजल को लेने के लिए गया था तो इस दौरान अंकुर ने अपने बेटे देवांश की कसम खाकर हाथ-पैर जोड़कर कहा था कि आज के बाद ऐसा नहीं करेगा। डबल मर्डर का केस हो सकता है मीना का कहना है कि 19 जनवरी को काजल अपने मायके बड़ी गांव आई थी। वह गन्नौर के एक निजी अस्पताल में अलट्रासाउंड कराने गई थी। इसके बाद काजल दिल्ली चली गई थी। काजल का भाई निखिल अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट लेने अस्पताल गया था, वहां उसे कहा गया कि दिल्ली पुलिस को ही उपलब्ध कराई जाएगी। परिवार ने अपनी शिकायत में डबल मर्डर लिखकर दिया था। हो सकता है कि रिपोर्ट मिलने के बाद अंकुर के खिलाफ पुलिस डबल मर्डर का केस दर्ज करे। ———————————– ये खबर भी पढ़ें :- कमांडो काजल की अंकुर से बस में हुई मुलाकात:सोनीपत में लव-मैरिज के लिए परिवार की सरकारी नौकरी की शर्त; पहले अटेम्प्ट में पेपर क्लियर हरियाणा में सोनीपत की रहने वाली दिल्ली पुलिस की कमांडो काजल की हत्या में नया खुलासा हुआ है। काजल की मां मीना के अनुसार, काजल जिस स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी, उसी स्कूल में उसके पति अंकुर की छोटी बहन निधि पढ़ाती थी। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });