क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

पानीपत के कबड्डी खिलाड़ी के खतरनाक स्टंट,VIDEO:100 फीट ऊंची टंकी से पाइप के सहारे उल्टा उतरे, एक्टर विद्युत जामवाल हैरान हुए; बॉलीवुड में एंट्री

On: जनवरी 4, 2026 11:30 अपराह्न
Follow Us:
पानीपत के कबड्डी खिलाड़ी के खतरनाक स्टंट,video:100 फीट ऊंची टंकी से पाइप के सहारे उल्टा उतरे, एक्टर विद्युत जामवाल हैरान हुए; बॉलीवुड में एंट्री
---Advertisement---

पानीपत के 25 वर्षीय करण मलिक के हैरतअंगेज स्टंट की चर्चा बॉलीवुड तक पहुंच गई। 100 फीट ऊंची पानी की टंकी से पाइप के सहारे उल्टा (मुंह नीचे) उतरने के करतब से तो एक्शन स्टार विद्युत जामवाल भी हैरान रह गए। इसी के बदौलत करण को बॉलीवुड फिल्म ‘हदें’ में एंट्री मिली है। यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी। खास बात ये है कि करण मलिक कबड्डी प्लेयर रहे हैं। कबड्डी खेलते हुए ही स्टंट करने का शौक हो गया। सोशल मीडिया पर रील बनाकर डालने लगे और उसी से पहचान मिल गई। वह बिना किसी ट्रेनर के खतरनाक स्टंट कर लेते हैं। करण साल 2015 से स्टंट कर रहे हैं। साल 2022 में अपने स्टंट्स के दम पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया। साल 2024 में उत्तराखंड में हुई रियल खिलाड़ी सीजन-7 में पहला स्थान पाया। 7 लाख रुपए का कैश अवॉर्ड जीता। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से 50 युवाओं का चयन किया गया था। इसमें रोडीज की तर्ज पर अलग-अलग टास्क पूरे करने थे। विद्युत जामवाल से मिली प्रेरणा
करण मलिक बॉलीवुड एक्टर विद्युत देव सिंह जामवाल को अपना आदर्श और गुरु मानते हैं। विद्युत अपनी एक्शन फिल्मों और मार्शल आर्ट के लिए जाने जाते हैं। करण ने यूट्यूब पर विद्युत के वीडियो देखकर छोटी उम्र में ही स्टंट करना शुरू कर दिया था। करण का कहना है कि उन्होंने आज तक जितने भी स्टंट किए हैं, उनमें से अधिकतर विद्युत के वीडियो से प्रेरित हैं। सिलसिलेवार पढ़ें किसान के बेटे की कबड्डी खिलाड़ी से फिल्मों में एंट्री की कहानी किसान परिवार में जन्म, गांव से सफर की शुरुआत
करण मलिक का जन्म वर्ष 2000 में पानीपत जिले के रिसालू गांव में हुआ। वह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पानीपत के आर्य कॉलेज से ग्रेजुएशन कंपलीट की। परिवार में माता-पिता, दादी और बड़ा भाई है। बहनों की शादी हो चुकी है और करण परिवार में सबसे छोटे हैं। अभी इनकी शादी नहीं हुई। पहले कबड्डी खेलना शुरू किया, वहीं से स्टंट का शौक
स्टंट की दुनिया में कदम रखने से पहले करण कबड्डी खिलाड़ी रहे। उन्होंने वर्ष 2018 में स्टेट लेवल कबड्डी प्रतियोगिता में अव्वल स्थान पाया। करण का कहना है कि खेलों से मिली फिटनेस, ताकत और मानसिक मजबूती ने उन्हें स्टंट्स में आगे बढ़ने में काफी मदद की। बचपन से ही वीडियो बनाने और स्टंट करने का शौक था। वर्ष 2015 में उन्होंने अपने स्टंट का पहला वीडियो बनाया। इसके बाद लगातार वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता रहा। 2022 में विद्युत जामवाल का कमेंट, बदली किस्मत
साल 2022 में करण के एक स्टंट वीडियो देखने के बाद एक्टर विद्युत जामवाल ने उस पर कमेंट किया। करण बताते हैं कि इसके बाद उनके एक के बाद एक कई वीडियो विद्युत ने देखे और उन पर कमेंट भी किया। 2022 के बाद लगभग हर वीडियो को विद्युत शेयर करते हैं और उस पर प्रतिक्रिया देते हैं। गंभीर चोटें, फिर भी नहीं मानी हार
करण बताते हैं कि स्टंट के दौरान उन्हें कई बार गंभीर चोटें लगीं। वर्ष 2022 में बैक फ्लिप करते समय उनकी गर्दन टूटने से बची। वह करीब दो मिनट तक बेहोश भी हो गए। इसके बावजूद 7-8 दिन बाद ही उन्होंने स्टंट दोबारा किया और उसे परफेक्शन के साथ सीख लिया। करण पिछले 12 सालों से रोजाना 4 से 5 घंटे प्रैक्टिस करते हैं। सुबह ढाई घंटे और शाम ढाई घंटे जमकर मेहनत करते हैं। घर से बाहर होने पर भी वह पार्क या जिम में प्रैक्टिस करना नहीं छोड़ते। चलती गाड़ी में जानलेवा स्टंट
करण बताते हैं कि वह चलती गाड़ी में ड्राइविंग सीट से शीशे के जरिए बाहर निकलकर सीधे छत पर चले जाते हैं और क्लैपिंग करके दोबारा गाड़ी में वापस आ जाते हैं। जब तक गाड़ी सीधी चलती है, वह छत पर रहते हैं और जैसे ही गाड़ी तिरछी होती है, तुरंत अंदर आ जाते हैं। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती गाड़ी में साइड से दौड़कर कंडक्टर सीट की खिड़की से एंट्री करना भी उनके स्टंट्स में शामिल है। सियाज कार की केवल 12 इंच की खिड़की खुलती है, उसमें भी वह खड़ी और चलती दोनों स्थिति में एंट्री कर लेते हैं। 2026 में फिल्म ‘हदें’ से लीड एक्टर के रूप में एंट्री
करण ने बताया कि फिल्म ‘हदें’ पर काम चल रहा है। इसमें विद्युत जामवाल, यशपाल शर्मा समेत कई कलाकार हैं। फिल्म में हरियाणवी टच व बैकग्राउंड है। उत्तर प्रदेश की मॉडल खुशी बालियान भी नजर आएंगी। फिल्म में ओलिंपियन बॉक्सर बिजेंदर और अन्य ओलिंपिक खिलाड़ी भी दिखाई देंगे। वह फिल्म में MMA फाइटर की भूमिका निभाएंगे। इससे पहले उन्हें बॉलीवुड में स्टंटमैन के लिए कई ऑफर आए, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। वह एक्टर के रूप में काम करना चाहते हैं। आगे चलकर वह हॉलीवुड में टॉम क्रूज और जैकी चैन के साथ काम करना चाहते हैं। चार ऐसे स्टंट, जिन्हें आज तक कोई नहीं दोहरा पाया
करण मलिक बताते हैं कि उनके चार स्टंट ऐसे हैं, जिन्हें करना मौत को गले लगाने जैसा था। इन चारों स्टंट्स को लेकर करण ने सोशल मीडिया पर कई बार चैलेंज भी दिए, लेकिन आज तक कोई भी सफल नहीं हुआ। आइए जानते हैं, करण वे चारों स्टंट…. स्टंट करते पांव जले, यूट्यूब ने वीडियो बैन किया
करण के खतरनाक स्टंट के कई वीडियो यूट्यूब पर बैन हो चुके हैं। एक वीडियो में उन्होंने अपने जूते में आग लगाई थी, जिससे उनके पैर बुरी तरह जल गए थे और वह वीडियो बैन कर दी गई। करण के इंस्टाग्राम पर करीब 72 हजार फॉलोअर्स हैं। फेसबुक पेज उन्होंने हाल ही में शुरू किया है। युवाओं से अपील- नकल न करें
करण मलिक बताते हैं कि बहुत से युवा उन्हें देखकर स्टंट सीखने की कोशिश करते हैं और कई बार चोटिल भी हो जाते हैं। उन्होंने अपील की कि कोई भी उनके स्टंट्स की नकल न करे, क्योंकि यह जान जोखिम में डालने वाला काम है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });