जोधपुर से हैदराबाद जा रही प्राइवेट बस के पार्सल में MD ड्रग्स की पुड़िया मिली है। तस्कर माल लेकर फरार हो गया। मथानिया मिर्च की आड़ में यह तस्करी की जा रही थी। मिर्च को बीच से फाड़कर सिल्वर फॉयल में नशे को पुड़िया में पैक किया गया था। मामला सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जांच में जुट गई है। 28 जनवरी का है मामला 28 जनवरी को जोधपुर से हैदराबाद जा रही बस में किसी व्यक्ति ने मिर्च का पार्सल भेजा था। बस हैदराबाद पहुंचने पर ड्राइवर को शक हुआ। उसने पार्सल खोलकर देखा तो हरी मिर्च थी। ड्राइवर ने मिर्च को काटकर देखा, तब ड्रग्स होने का पता चला। मिर्च के अंदर फॉयल पेपर में छोटे-छोटे एमडी ड्रग्स और स्मैक के टुकड़े भर रखे थे। ड्राइवर ने इसका वीडियो भी बनाया। इस बीच एक व्यक्ति आया और ड्राइवर से पार्सल देने को कहा। ड्राइवर ने मिर्च में ड्रग्स होने की बात कही तो उसे धमकाकर बोला कि तुझे पार्सल लाने के पैसे मिल गए। इसके बाद वो व्यक्ति पार्सल लेकर चला गया। बस ड्राइवर ने हैदराबाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। एनसीबी डायरेक्टर ने जारी किया वीडियो जोधपुर NCB डायरेक्टर घनश्याम सोनी ने मिर्च में तस्करी का वीडियो जारी किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि इस तरह के मामले की जानकारी मिलने पर फौरन एनसीबी के हेल्पलाइन और अन्य एजेंसियों को सूचना दें। उन्होंने कहा- हम सबको समाज को नशे से बचाना है। नशे के विरुद्ध युद्ध में सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। सभी लोग जागरूक रहें और कोई भी चीज ऐसी संदिग्ध लगे तो एनसीबी को सूचना दें।
मथानिया मिर्च में MD ड्रग्स और स्मैक की तस्करी:जोधपुर से हैदराबाद जा रही प्राइवेट बस में भेजा पार्सल, सिल्वर फाॅयल में पुड़िया बनाकर पैक किया
By worldprime
On: फ़रवरी 2, 2026 11:43 पूर्वाह्न
---Advertisement---











