बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के केस-3 में कहानी, बालिका वधु एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी डेथ केस की। प्रत्युषा 1 अप्रैल को फांसी को फंदे से लटकी मिली थीं। उनकी मौत के बाद परिवार ने उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज पर मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए, लेकिन फिर एक कॉल रिकॉर्डिंग से केस की दिशा पलट गई। 1 अप्रैल 2016, दोपहर करीब 12 बजे… प्रत्युषा बनर्जी, बॉयफ्रेंड एक्टर-प्रोड्यूसर राहुल राज के साथ मुंबई के गोरेगांव की हार्मनी बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 703 में रहती थीं। दोपहर में राहुल अपने काम से लोखंडवाला गए थे। कुछ देर बाद ही उन्होंने प्रत्युषा को कॉल किया तो वो जोर-जोर से रो रही थीं। थोड़ी कहासुनी होने के बाद प्रत्युषा ने कहा- वोह, राहुल राज, इगो अपने पास रखो, क्योंकि कुछ ही घंटों में, शायद मिनटों में, किसी को इगो दिखाने के लिए नहीं बचेगा। राहुल ने जवाब दिया- देखो, मैं तुमसे बस इतना बोल रहा हूं, खाली सुनो। प्रत्युषा ने बात काटते हुए कहा- मैं तुमसे इतना बोल रही हूं…. मैंने तुमसे बहुत प्यार किया है। राहुल ने फिर कहा- प्रत्युषा तुम कितना भी प्यार करती हो, तुम कितना भी नशे में हो… प्रत्युषा ने फिर बात काटकर कहा- जवानी में प्यार कर दिया तुमको.. राहुल- फाइनल बात बोलता हूं तुमको… प्रत्युषा ने फिर कहा- सुनो…सुनो…सुनोना… राहुल ने चिढ़ कर कहा- फाइनल बा
बालिका वधु एक्ट्रेस प्रत्युषा बोलीं- मैं बिकने नहीं आई:आखिरी कॉल में मां-बाप को गालियां दीं, कुछ देर बाद फंदे पर लटकी मिलीं
By worldprime
On: फ़रवरी 3, 2026 4:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---











