भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने एक एक्ट्रेस को शादी का ऑफर दिया है। वह एक लाइव शो में थे। एक्ट्रेस और पवन सिंह के बीच सवाल-जवाब हो रहा था। एक्ट्रेस ने कहा- वह लड़का खोज रही हैं। इस पर पवन सिंह ने खुद का ही प्रपोजल उन्हें दे डाला सोशल मीडिया पर 3:26 मिनट की एक क्लिप सामने आई है। पवन सिंह स्टेज पर एक एक्ट्रेस के साथ खड़े हैं। उससे पूछते हैं- ‘आपकी शादी हो गई?’ वह कहती हैं, ‘जी अभी तो नहीं। ढूंढ रहे हैं कोई लड़का। कोई लड़का ढूंढ रहे हैं, सुंदर, सुशील, टिकाऊ, जुझारु, संस्कारी, कमाऊ। कोई हो तो बताओ।’ जवाब देते हुए पवन सिंह ने कहा- ‘कोई हो तो क्या बताना है, सामने दिख रहा है, आप देख लीजिए। चुन लीजिए, इसमें क्या है क्या नहीं है। किस चीज की कमी है ये भी बता दीजिए। सांवला हूं, काला हूं, कमासुत हूं ही। सुंदर नहीं हूं, संस्कार है। टिकाऊ हूं। फैशन के जमाने में गारंटी नहीं भइया। सिर्फ वारंटी। लेकिन इतना जरूर बोलूंगा कि ये लड़का टिकाऊ ही है। अब सामने वाला न ठीक हो तो उसकी बात ही अलग है। लेकिन मैं टिकाऊ हूं। मैं टिकाऊ हूं, था और रहूंगा।’ 2 फोटो देखिए… पवन सिंह बोले- अब जमाना उल्टा हो गया एक्ट्रेस ने कहा- ‘आजकल के लड़के तो आपको पता है। सुबह कहते हैं हाय और शाम को कहते हैं बाय। लेकिन जमाना उल्टा हो गया है। यहां शाम को कहते हैं हाय और सुबह कहते हैं बाय।’ इस पर पवन सिंह बोले-
पवन सिंह ने लाइव शो में शादी का ऑफर दिया:बोले- काला हूं, सुंदर नहीं हूं…मगर संस्कारी और टिकाऊ हूं; एक्ट्रेस ने जवाब दिया
By worldprime
On: फ़रवरी 3, 2026 4:53 अपराह्न
---Advertisement---











