यूपी में 32,679 कांस्टेबल भर्ती- 2025 परीक्षा की तारीखों का ऐलान हो गया है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) के अनुसार, परीक्षा जून 2026 में कराई जाएगी। बोर्ड ने इसका आधिकारिक नोटिस मंगलवार शाम जारी कर दिया है। नोटिस के मुताबिक, लिखित परीक्षा 8 जून, 9 जून और 10 जून को आयोजित होगी। परीक्षा हर दिन अलग-अलग 2 शिफ्ट में कराई जाएगी। भर्ती बोर्ड ने कहा- उम्मीदवार एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए नियमित रूप से uppbpb.gov.in वेबसाइट चेक करते रहें। परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही जारी की जाएंगी। अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की अफवाह या गैर-आधिकारिक जानकारी से बचने की सलाह दी गई है। 30 जनवरी तक चली आवेदन प्रक्रिया भर्ती बोर्ड ने 32,679 कांस्टेबल और समकक्ष पदों के लिए 31 दिसंबर 2025 को नोटिफिकेशन जारी किया था। आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 30 जनवरी 2026 तक चली थी। क्या है सिलेबस, कितने नंबरों की होगी परीक्षा? लिखित परीक्षा 300 नंबर की होगी। 2 घंटे में 150 सवाल पूछे जाएंगे। हर एक सवाल 2 नंबर का होगा। नेगेटिव मार्किंग व्यवस्था खत्म कर दी गई है। न्यूनतम पासिंग मार्क्स यानी पास होने के न्यूनतम नंबर भी निर्धारित किए हैं। सिलेबस लिखित परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स ही फिजिकल टेस्ट में शामिल हो सकेंगे। फाइनल मेरिट म?
यूपी में 32,679 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित:जून में तीन दिन होंगे लिखित एग्जाम; जानिए कैटेगरी वाइज पासिंग नंबर
By worldprime
On: फ़रवरी 3, 2026 7:13 अपराह्न
---Advertisement---



