सैमसंग इंडिया 9 फरवरी को भारत में F सीरीज में नया स्मार्टफोन गैलेक्सी F70e लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने गैलेक्सी F70e की ईमेज और स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर दिए हैं। नया गैलेक्सी स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी, 6.7-इंच का HD+ और 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर के साथ आएगा। यह लो बजट स्मार्टफोन होगा, जिसकी कीमत 15 से 18 हजार रुपए के बीच रखी जा सकती है। उम्मीद है नया फोन गैलेक्सी F07e अगले हफ्ते बिक्री के लिए अवेलेबल हो जाएगा। डिजाइन: लैदर फिनिश के साथ प्रीमियम लुक नए सैमसंग फोन का बैक पैनल लैदर फिनिश के साथ आएगा, जो प्रीमियम और सॉफ्ट फील देगा। यह डिजाइन इसे उंगलियों के निशान और छोटे-मोटे स्क्रैच से भी बचाता है। कंपनी इसे दो कलर ऑप्शन- लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू के साथ पेश करेगी। सामने की तरफ 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन है, जिसमें पतले बेजल्स हैं। फोन में टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और जरूरी बटन दिए गए हैं। इस सैमसंग स्मार्टफोन को IP54 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा जो पानी की बौछारों से बचाने में मदद करेगा। सैमसंग गैलैक्सी F70e: स्पेसिफिकेशंस डिस्प्ले: सैमसंग गैलेक्सी F70e में कंपनी ने 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की HD+ स्क्रीन दी है। यह इनफिनिटी ‘यू’ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है, जो LCD पैनल पर बनी है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 800 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलेगा। कैमरा: फोटोग्राफी के लि?
सैमसंग गैलेक्सी F70e भारत में 9 फरवरी को लॉन्च होगा:लैदर फिनिश डिजाइन के साथ 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी, एक्सपैक्टेड प्राइस ₹15,000
By worldprime
On: फ़रवरी 4, 2026 10:14 अपराह्न
---Advertisement---





