क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

नूपुर-स्टेबिन की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे सलमान खान:मौनी रॉय, दिशा पटानी और कई सेलेब्रिटीज जश्न में शामिल हुए

On: जनवरी 14, 2026 12:46 अपराह्न
Follow Us:
नूपुर स्टेबिन की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे सलमान खान:मौनी रॉय, दिशा पटानी और कई सेलेब्रिटीज जश्न में शामिल हुए
---Advertisement---

उदयपुर में शादी के बाद सिंगर स्टेबिन बेन और एक्ट्रेस नूपुर सेनन ने मंगलवार को मुंबई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया। इस रिसेप्शन में सलमान खान, मौनी रॉय, दिशा पटानी, नेहा धूपिया, रकुल प्रीत सिंह और फराह खान सहित कई सेलेब्रिटीज कपल को बधाई देने पहुंचे। नूपुर की बहन कृति सेनन पूरे समारोह में उनके साथ नजर आईं। सलमान खान ने रिसेप्शन में पहुंचते ही सबका ध्यान खींच लिया। स्टेबिन और नूपुर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर सलमान खान शार्प नीले सूट में नजर आए। उन्होंने नूपुर और स्टेबिन को बधाई दी। बता दें कि स्टेबिन हाल ही में दोहा में हुए ‘सलमान द-बंग: द टूर रीलोडेड’ का हिस्सा थे। रिसेप्शन में पहुंचे अन्य सितारे इस मौके पर जैकी भगनानी, अंकिता लोखंडे, हिना खान और ईशा मालवीय भी मौजूद रहीं। उदयपुर में हुई स्टेबिन और नूपुर की शादी
नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन ने हाल ही में राजस्थान के उदयपुर में शादी की। यह शादी रैफल्स होटल/फेयरमोंट पैलेस में हुई, जिसमें दो अलग-अलग संस्कृतियों की खूबसूरत झलक देखने को मिली। 10 जनवरी 2026 को कपल ने पहले क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की, जहां नूपुर सफेद गाउन और स्टेबिन सफेद सूट में नजर आए। इसके अगले दिन, 11 जनवरी को दोनों ने पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। हिंदू विवाह में नूपुर ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया लाल-पीच लहंगा पहना, जबकि स्टेबिन बेज रंग की शेरवानी में दिखे। शादी में दिशा पाटनी, मौनी रॉय, बी प्राक और अन्य सेलेब शामिल हुए थे। देखिए नूपुर-स्टेबिन की शादी की तस्वीरें- बता दें कि साल 2024 में, स्टेबिन बेन ने नुपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- ‘मेरा और नुपूर का रिश्ता बहुत ही शानदार है। हम एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। मैंने उसके साथ काफी समय बिताया है और मुझे नहीं लगता कि मेरा किसी और के साथ ऐसा रिश्ता है।’ नुपूर के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में बी प्राक के म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इसमें उनके अपोजिट अक्षय कुमार नजर आए थे। उसके बाद 2021 में दोनों का साथ में फिलहाल 2: मोहब्बत एलबम आया था। बड़े पर्दे पर नुपूर ने तेलुगु फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ से डेब्यू किया। उसी साल हॉटस्टार पर उनका शो ‘पॉप कौन?’ भी रिलीज हुआ था। साल 2026 में नुपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म ‘नूरानी चेहरा’ से अपना डेब्यू करने वाली हैं। वहीं, स्टेबिन म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। म्यूजिक फील्ड में वो साल 2018 से एक्टिव हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘केरल स्टोरी 2’ का टीजर रिलीज होते ही विवादों में:केरल हाई कोर्ट में याचिका दायर, कोर्ट ने कहा राज्य की छवी खराब हो सकती है

‘केरल स्टोरी 2’ का टीजर रिलीज होते ही विवादों में:केरल हाई कोर्ट में याचिका दायर, कोर्ट ने कहा- राज्य की छवी खराब हो सकती है

कंगना रनोट मानहानि केस में 10 मार्च को सुनवाई:बठिंडा में वकीलों की हड़ताल के कारण बढ़ी तारीख, किसान आंदोलन से जुड़ा मामला

कंगना रनोट मानहानि केस में 10 मार्च को सुनवाई:बठिंडा में वकीलों की हड़ताल के कारण बढ़ी तारीख, किसान आंदोलन से जुड़ा मामला

क्रॉस इंडस्ट्री कोलैबोरेशन का ट्रेंड:‘डकैत’ के बाद 'g2' पर जुटेंगे अदिवि, 'g3' भी हो सकती है अनाउंस

क्रॉस-इंडस्ट्री कोलैबोरेशन का ट्रेंड:‘डकैत’ के बाद ‘G2’ पर जुटेंगे अदिवि, ‘G3’ भी हो सकती है अनाउंस

धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुईं हेमा मालिनी:कहा हर पल उनकी याद आती है, यकीन नहीं होता वो वाकई चले गए हैं

धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुईं हेमा मालिनी:कहा- हर पल उनकी याद आती है, यकीन नहीं होता वो वाकई चले गए हैं

yrf ने नेटफ्लिक्स का ₹215 करोड़ का ऑफर ठुकराया:थिएटर में रिलीज होगी आलिया शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’

YRF ने नेटफ्लिक्स का ₹215 करोड़ का ऑफर ठुकराया:थिएटर में रिलीज होगी आलिया-शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’

विजय रश्मिका ने शादी से पहले की पूल पार्टी:स्विमिंग पूल में खेला वॉलीबॉल, प्री वेडिंग डिनर में ग्रीन सेब और अंगूर से सजी टेबल; आज दोनों को लगी हल्दी

विजय-रश्मिका ने शादी से पहले की पूल पार्टी:स्विमिंग पूल में खेला वॉलीबॉल, प्री-वेडिंग डिनर में ग्रीन सेब और अंगूर से सजी टेबल; आज दोनों को लगी हल्दी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });