देश की पहली सहकारी कैब टैक्सी सर्विस ‘भारत टैक्सी’ आज लॉन्च की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में इसकी शुरुआत करेंगे। इस नई सर्विस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ड्राइवरों से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा और वे खुद इस प्लेटफॉर्म के हिस्सेदार या मालिक होंगे। सहकारिता मंत्रालय के अनुसार, ‘भारत टैक्सी’ का उद्देश्य ड्राइवरों को निजी एग्रीगेटर कंपनियों के मॉडल से आजादी दिलाना है। टैक्सी का ट्रायल 2 दिसंबर को दिल्ली और गुजरात के राजकोट में शुरू किया गया था, जो सफल रहा है। रिटायरमेंट सेविंग्स और ड्राइवर सपोर्ट सिस्टम मिलेगा लॉन्चिंग के दौरान अमित शाह बेहतर प्रदर्शन करने वाले 6 ड्राइवर्स (जिन्हें ‘सारथी’ कहा गया है) को सम्मानित करेंगे। इन ड्राइवर्स को कंपनी के शेयर सर्टिफिकेट भी बांटे जाएंगे। सम्मानित होने वाले ड्राइवर्स को 5 लाख रुपए का एक्सिडेंटल और 5 लाख रुपए का फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाले सभी ड्राइवर्स के लिए रिटायरमेंट सेविंग्स और ड्राइवर सपोर्ट सिस्टम जैसी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं। जीरो कमीशन और सर्ज-प्राइसिंग से राहत मिलेगी निजी कंपनियां जैसे ओला और उबर आमतौर पर ड्राइवरों की कमाई से 20% से 30% तक कमीशन वसूलती हैं। इसके उलट, भारत टैक्सी ‘जीरो-कमीशन’ मॉडल पर काम करेगी। यानी ड्रा
पहली सरकारी कैब सर्विस भारत टैक्सी आज से शुरू होगी:ओला-उबर की तरह ड्राइवर को नहीं देना होगा कमीशन, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे लॉन्च
By worldprime
On: फ़रवरी 5, 2026 6:00 पूर्वाह्न
---Advertisement---











