गूगल ने अपने किफायती स्मार्टफोन पिक्सल 10a की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने एक यूट्यूब वीडियो में बताया कि नया AI-पावर्ड फोन 18 फरवरी को पेश किया जाएगा। यह पिक्सल 10 सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल होगा, जिसे कम कीमत में प्रीमियम AI फीचर्स देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह लॉन्चिंग एपल के नए किफायती आईफोन 17e के संभावित ऐलान से कुछ हफ्ते पहले हो रही है, जिसे ऐपल मार्च में पेश कर सकता है। कैमरा डिजाइन में बड़ा बदलाव: पीछे की तरफ ‘बंप’ नहीं दिखेगा गूगल की ओर से जारी टीजर वीडियो में डिजाइन की झलक मिली है। फोन का लुक काफी हद तक पुराने मॉडल जैसा ही है, लेकिन सबसे बड़ा बदलाव इसके कैमरा सेटअप में है। इस बार गूगल ने ‘फ्लश’ डिजाइन दिया है, यानी फोन के पीछे कैमरा सेटअप बिल्कुल सपाट होगा। पिछले मॉडल पिक्सल 9a में कैमरे के चारों ओर एक उभरी हुई पट्टी दी गई थी। सस्ते फोन में प्रीमियम AI फीचर्स मिलेंगे पिक्सल A-सीरीज गूगल के लिए काफी अहम है क्योंकि यह कम बजट वाले ग्राहकों को पिक्सल इकोसिस्टम से जोड़ती है। पिक्सल 10a में गूगल के लेटेस्ट जेमिनी फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। गूगल के ये AI फीचर्स ऐपल के ‘ऐपल इंटेलिजेंस’ के मुकाबले ज्यादा एडवांस माने जाते हैं। एपल और सैमसंग से पहले लॉन्चिंग की तैयारी गूगल ने पिक्सल 10a की लॉन्चिंग के लिए फरवरी का समय चुना है, क्योंकि मार्च में एपल अपना सस्ता आ
गूगल ला रहा सस्ता AI फोन पिक्सल 10a:फ्लैट कैमरे वाला नया डिजाइन, प्रीमियम AI फीचर्स; 18 फरवरी को लॉन्च होगा
By worldprime
On: फ़रवरी 5, 2026 12:59 अपराह्न
---Advertisement---











