एपस्टीन फाइल्स में नाम आने की चर्चा पर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने चुप्पी तोड़ी है। कश्यप ने कहा कि उनका एपस्टीन फाइल्स या जेफरी एपस्टीन की किसी भी गतिविधि से कोई संबंध नहीं है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुराग कश्यप का नाम एपस्टीन फाइल्स में “बॉलीवुड गाय” के तौर पर आया है। उनका नाम सिर्फ एक जगह “फेमस बॉलीवुड डायरेक्टर” के रूप में लिया गया है। इसमें कंप्यूटर साइंटिस्ट बेन गोएर्टजेल, रिसर्चर ब्रूस डेमर और डीजे स्पूकी जैसे लोगों का भी जिक्र है। 2017 में बीजिंग या शंघाई में एक प्लान किए गए इवेंट के लिए कश्यप को संभावित गेस्ट के तौर पर लिस्ट किया गया था, जिसमें बौद्ध धर्म, टेक्नोलॉजी और हीलिंग पर वर्कशॉप होनी थीं। यह जानकारी एपस्टीन, साइकेट्रिस्ट ग्यूसेप बर्सानी और एकेडेमिक्स गीनो यू और ओर्नेला कोराजा के बीच हुए ईमेल्स में मिलती है। हालांकि, इस बात का कोई सबूत नहीं है कि कश्यप कभी ऐसे किसी इवेंट में शामिल हुए थे। मुझे मामले की कोई जानकारी नहीं: कश्यप हालांकि, हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में अनुराग कश्यप ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया। उन्होंने कहा, “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे हर महीने करीब 15 स्पीकर इनविटेशन मिलते हैं। मैं ज्यादातर का जवाब नहीं देता। मैं कभी बीजिंग गया ही नहीं हूं।” उन्होंने यह भी कहा क
अनुराग कश्यप ने एपस्टीन फाइल्स को लेकर चुप्पी तोड़ी:बोले– मैं कभी बीजिंग गया ही नहीं, ऐसे डॉक्यूमेंट भरोसे के लायक नहीं लगते
By worldprime
On: फ़रवरी 5, 2026 8:09 अपराह्न
---Advertisement---











