टाटा मोटर्स ने आज (13 जनवरी) अपनी सबसे लोकप्रिय माइक्रो SUV, टाटा पंच का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। नई टाटा पंच का डिजाइन खासतौर पर इसके इलेक्ट्रिक वर्जन पंच-ईवी से प्रेरित है। कंपनी ने इस फेसलिफ्ट मॉडल में फ्रंट और रियर लुक को पूरी तरह से नया और मॉडर्न बनाया है, जिससे यह पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम दिखती है। सेफ्टी फीचर्स में 360 डिग्री कैमरा जैसे एडवांस्ड तकनीक शामिल की गई है। टाटा पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपए रखी गई है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है और जल्द ही डिलीवरी भी शुरू होगी। भारत में टाटा पंच का मुकाबला हुंडई एक्सटर, मारुति फ्रॉन्क्स, सिट्रोएन C3, मारुति इग्निस, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर जैसी माइक्रो SUVs से है। टाटा पंच को पहली बार 2021 में लॉन्च किया गया था, इसके बाद अगस्त 2023 में ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ CNG वर्जन पेश किया गया। जनवरी 2024 में इसे अपडेटेड लुक और नए फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक वर्जन भी बाजार में उतारा गया था।
2026 टाटा पंच फेसलिफ्ट लॉन्च: ₹5.59 लाख से शुरू, नए टर्बो पेट्रोल इंजन, CNG विकल्प और 360 डिग्री कैमरा के साथ बेहतर सेफ्टी फीचर्स
By worldprime
On: जनवरी 13, 2026 8:34 अपराह्न
---Advertisement---











