उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के खलिया टॉप घूमने आईं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया अपने कुछ साथियों के साथ रास्ता भटक गईं। अंधेरा होने और मोबाइल नेटवर्क बाधित होने से स्थिति गंभीर हो गई। दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र और अंधेरा होने के कारण स्थिति गंभीर हो गई। सूचना मिलने पर मुनस्यारी पुलिस ने तुरंत खोजबीन शुरू की। पुलिस ने हर्षा और उनके दोस्तों को सुरक्षित ढूंढ निकाला। हर्षा ने पुलिस को धन्यवाद दिया। पुलिस ने लोगों से कहा है कि पहाड़ों पर घूमने जाएं तो मौसम और रास्तों की जानकारी रखें और अंधेरा होने से पहले सुरक्षित जगह पर पहुंच जाएं। अंधेरा होने से बढ़ा खतरा पिथौरागढ़ एसपी रेखा यादव ने बताया कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया अपनी बहन और अन्य साथियों के साथ मुनस्यारी घूमने आई थीं। उस दौरान वो खलिया टॉप गईं थीं। पहाड़ी इलाका होने के कारण रास्ते पहचानना मुश्किल हो गया और अंधेरा बढ़ने के साथ खतरा भी बढ़ गया। मोबाइल नेटवर्क न मिलने से संपर्क करना भी चुनौती बन गया। सभी को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया एसपी ने बताया कि सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अनिल आर्या के नेतृत्व में कॉन्स्टेबल वीरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह और प्रेम बंग्याल की टीम ने दुर्गम और जोखिम भरे रास्तों पर सर्च अभियान शुरू किया। रात के अंधेरे, ठंड और कठिन भौगोलिक स्थिति के बा?
उत्तराखंड के खलियाटॉप में रास्ता भटकीं हर्षा रिछारिया:अंधेरा बढ़ने के साथ खतरा बढ़ा, मुनस्यारी पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
By worldprime
On: फ़रवरी 6, 2026 8:42 अपराह्न
---Advertisement---











