इटली की सुपरकार बनाने कंपनी फरारी ने आज 6 फरवरी को भारत में अपनी नई एंट्री-लेवल मॉडल फरारी अमाल्फी को लॉन्च कर दिया है। अमाल्फी को 2+2 सीटिंग लेआउट डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसका डिजाइन जुलाई 2021 में आई फरारी रोमा से इन्सपायर्ड है। अमाल्फी का डिजाइन न सिर्फ स्पीड बल्कि लग्जरी और डेली ड्राइविंग के लिए भी अच्छा ऑप्शन है। इसके फ्रंट में 640hp पावरफुल V8 इंजन है। कंपनी का दावा है कि कार सिर्फ 3.3 सेकंड में 100kmph की स्पीड हासिल कर सकती है। अमाल्फी एक्स-शोरूम कीमत ₹5.59 करोड़ रखी गई है। इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि, इसकी डिलीवरी को लेकर जानकारी नहीं दी गई है। भारत में इसका सीधा मुकाबला ₹4.29 करोड़ कीमत वाली एस्टन मार्टिन वैंटेज से होगा। अमाल्फी का नाम इटली की अमाल्फी कोस्ट से इन्सपायर्ड है, जो दक्षिणी इटली में सालेर्नो की खाड़ी के पास एक खूबसूरत बीच है। एक्सटीरियर डिजाइन: स्मूद डोर हैंडल्स और 20 इंच के अलॉय व्हील्स फरारी अमाल्फी के लुक्स की बात करें तो इसका एयरोडायनामिक डिजाइन स्पोर्टी और स्टाइल का कॉम्बो नजर आता है। कंपनी का कहना है कि ग्लासहाउस टॉप को छोड़कर कार की पूरी बॉडी बिल्कुल नई है। सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट में दिखता है, जहां रोमा की शार्क नोज और ग्रिल की जगह फरारी पुरोसांग्वे SUV जैसा डिजाइन दिया गया है। नए पतले हेडलाइट्स को एक ब्लैक बार से जोड
फरारी अमाल्फी भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.59 करोड़:सुपोर्ट्स कार में 640hp पावरफुल V8 इंजन, सिर्फ 3.3 सेकंड में 100kmph की स्पीड
By worldprime
On: फ़रवरी 6, 2026 9:01 अपराह्न
---Advertisement---











