क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Ambikapur Hotel Firing: होटल में फायरिंग, पुलिस ने बताया अफवाह

On: फ़रवरी 7, 2026 12:51 अपराह्न
Follow Us:
ambikapur hotel firing: होटल में फायरिंग, पुलिस ने बताया अफवाह
---Advertisement---

Ambikapur Hotel Firing: अंबिकापुर शहर के बीचो-बीच स्थित देव होटल में शुक्रवार देर शाम गोली चलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। फायरिंग की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कोतवाली और गांधीनगर थाना पुलिस, एएसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम देव होटल परिसर में दो राउंड फायरिंग जैसी आवाज सुनाई देने की बात सामने आई, जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने गोली चलने की आशंका जताई, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि गोली किसने और किस दिशा में चलाई।. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पूरे परिसर की तलाशी ली, लेकिन अब तक किसी तरह के खोखे या अन्य सबूत नहीं मिले हैं। गनीमत रही कि इस कथित घटना में कोई घायल नहीं हुआ।. मामले को लेकर सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि यह पूरा मामला अफवाह निकला है। उन्होंने कहा कि पुराने विवाद के चलते हनी सिंह नामक युवक का कुछ लोगों ने बनारस रोड पर पीछा किया था और उसकी गाड़ी रोकने का प्रयास किया गया था। इसके बाद युवक होटल पहुंच गया।. फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हनी सिंह से पूछताछ की। हनी सिंह ने किसी भी तरह की गोली चलने की घटना से इनकार किया। एएसपी ने स्पष्ट किया कि होटल परिसर में फायरिंग नहीं हुई है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है।. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल फायरिंग से जुड़े कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। कार से पीछा किए जाने के मामले में संबंधित युवक को शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });