क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

‘कुत्ता-मुक्त गांव’ के नाम पर हत्या:तेलंगाना में 1600 कुत्तों को दी मौत, आंध्र से डॉगकैचर्स बुलाकर दिए जहरीले इंजेक्शन

On: फ़रवरी 8, 2026 1:05 अपराह्न
Follow Us:
‘कुत्ता मुक्त गांव’ के नाम पर हत्या:तेलंगाना में 1600 कुत्तों को दी मौत, आंध्र से डॉगकैचर्स बुलाकर दिए जहरीले इंजेक्शन
---Advertisement---

तेलंगाना के गांवों में अब अजीब सन्नाटा है। कुछ दिन पहले तक गांव में कोई अजनबी आता था तो आवारा कुत्ते भौंक-भौंक कर गांव को चेता देते थे। अब यहां कोई हलचल नहीं होती। यह​ हालात किसी एक गांव के नहीं। राज्य के छह जिलों के 230 से ज्यादा गांवों में इस साल की शुरुआत से अब तक 1600 से अधिक कुत्ते मार दिए जाने के आरोप सामने आए हैं। शुरुआत में यह संख्या कम थी। धीरे-धीरे आंकड़ा बढ़ता गया। दरअसल, गांवों में कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ीं तो दिसंबर में हुए सरपंच चुनाव में यह मुद्दा प्रमुख रूप से उठा। कई जनप्रतिनिधियों ने ‘कुत्ता मुक्त गांव’ बनाने का वादा किया। इसके बाद गांव से कुत्ते गायब होने लगे। गांव के बाहर सामूहिक कब्र मिलीं, तो संदेह गहराया। जांच में साफ हो गया कि यह सब योजनाबद्ध तरीके से किया गया। आरोप है कि आंध्र प्रदेश से डॉग कैचर्स बुलवाए और 500 रुपए प्रति कुत्ते के हिसाब से जहरीले इंजेक्शन दिए गए। कहीं 200 तो कहीं 300 को इंजेक्शन हनुमानकोंडा जिले के श्यामपेट और अरपेल्ली गांवों में 300 कुत्तों की हत्या की शिकायत दर्ज कराई गई है। कामारेड्डी जिले के वाड़ी, फरीदपेट, बंदारमश्वेरपल्ली, भवानीपेट और पलवनचा गांवों में 200 कुत्ते मारे गए। जगित्याल जिले में धर्मपुरी क्षेत्र में 9893, पगड़ापल्ली गांव में 300, रंगारेड्डी जिले के याचरम में 140, निर्मल जिले में 200 कुत्ते मारे जाने के आरोप हैं। पांच साल में 14.88 लाख डॉग बाइट केस 2020 से जुलाई 2025 तक 14,88,781 लोगों को कुत्तों ने काटा और उन्हें इलाज की जरूरत पड़ी। यूथ फॉर एंटी करप्शन की आरटीआई अर्जी के जवाब में स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस दौरान 36,07,989 एंटी-रेबीज वैक्सीन डोज दी गईं। ग्रामीणों की शिकायत, आवारा कुत्तों का आतंक याचरम के प्राथमिक स्वास्थ्य सेंटर की नर्स रश्मि के मुताबिक, हाल ही में कुत्तों के काटने के कई मामले आए। पांच साल की एक बच्ची के सिर पर कुत्ते ने काटा, उसकी भौंह लगभग फट गई। 30 साल के व्यक्ति की पिंडली की मांसपेशी कुत्ते ने निकाल दी। निष्पक्ष जांच की मांग क्रूरता निवारण सहायक, स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन ऑफ इंडिया की अफसर मुदावथ प्रीति ने दैनिक भास्कर को बताया कि जहरीले इंजेक्शन का दुरुपयोग इंसानों के लिए गंभीर स्वास्थ्य संकट बन सकता है। पुलिस ने सभी शव बरामद नहीं किए। वास्तविक संख्या से कम आंकड़े दर्ज किए। संगठन ने राज्य सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });