27 सितंबर 2018 की बात है… जब इराक की सोशल मीडिया स्टार और मॉडल तारा फारेस कार चला रही थीं, तभी अचानक एक शख्स उनकी कार के शीशे के सामने आ गया और दिनदहाड़े तीन गोलियां चला दीं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तारा को जैसे-तैसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तारा का बचपन काफी रूढ़िवादी माहौल में बीता था। छोटी उम्र में उनकी शादी कर दी गई और बच्चे के जन्म के बाद भी पति का व्यवहार नहीं बदला और मार-पीट जारी रही। ऐसे में तारा ने तलाक ले लिया और अपनी नई दुनिया बनाने का फैसला किया। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा और पहचान बनाई। अपने बेबाक अंदाज और खुले विचार रखने के कारण उन्हें लगातार धमकियां मिलने लगीं। अब सवाल यह था कि जब तारा पति से अलग हो गईं और परिवार के साथ नहीं रहती थीं, तो आखिर किसने दिनदहाड़े गोली मारकर उनकी हत्या कर दी? आज अनसुनी दास्तान के 3 चैप्टर में पढ़िए तारा फारेस की मौत की पूरी कहानी… तारा फारेस का जन्म इराक के बगदाद में हुआ था। उनके पिता इराकी ईसाई थे और मां लेबनानी शिया। तारा वहीं पली-बढ़ीं। उनका बचपन एक ऐसे माहौल में बीता जहां पारिवारिक दबाव और सामाजिक पाबंदियां बहुत सख्त थीं और कम उम्र में जबरन शादी कराई जाना आम बात थी। छोटी उम्र में ही तारा ने हिंसा और मानसिक प्रताड़ना का सामना किया। उनकी शुरुआ?
सोशल मीडिया स्टार, 16 की उम्र में शादी, फिर तलाक:रूढ़िवादी माहौल में मॉडलिंग से पहचान बनाई, छोटे कपड़े पहने तो गोली मारकर मार डाला
By worldprime
On: फ़रवरी 8, 2026 4:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---











