क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Janjgir Champa Murder: पहले शराब पार्टी फिर धारदार हथियार से युवक की हत्या, जानिए पूरा मामला

On: फ़रवरी 9, 2026 1:59 अपराह्न
Follow Us:
janjgir champa murder: पहले शराब पार्टी फिर धारदार हथियार से युवक की हत्या, जानिए पूरा मामला
---Advertisement---

Janjgir Champa Murder: जांजगीर-चांपा जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम सिवनी में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में 3-4 युवकों ने धारदार हथियार से रोशन सूर्यवंशी पर हमला कर दिया। पेट में गंभीर चोट लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला नैला चौकी उप थाना क्षेत्र का है। (जांजगीर चांपा में शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या). जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र 23 वर्ष बताई जा रही है। शनिवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच रोशन सूर्यवंशी कुछ युवकों के साथ तालाब के पास शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और गाली-गलौच होने लगी। शोर सुनकर गांव के शैलेन्द्र पांडेय बाहर आए और सभी को समझाने का प्रयास किया। रोशन ने मामला शांत होने की बात कहते हुए उन्हें घर लौटने को कहा। (Sivni Village Youth Murder liquor dispute). करीब आधे घंटे बाद कुछ लोग शैलेन्द्र पांडेय के घर पहुंचे और बताया कि रोशन के पेट में चाकू से हमला हुआ है। सूचना मिलते ही 112 और एम्बुलेंस को बुलाया गया। घायल रोशन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।. शैलेन्द्र पांडेय के अनुसार, रोशन के साथ कुछ बाहरी युवक भी मौजूद थे और शराब के नशे में विवाद इतना बढ़ गया कि किसी ने धारदार हथियार से पेट पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।. वहीं नैला चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया है और हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });