सैमसंग इंडिया ने आज 9 फरवरी को भारत में F सीरीज में नया स्मार्टफोन गैलेक्सी F70e लॉन्च कर दिया है। बजट स्मार्टफोन को 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी, मीडियाटेक डायेमेंसिटी 6300 प्रोसेसर और 6.7-इंच के HD+ LCD डिस्प्ले के साथ उतारा गया है। सैमसंग गैलेक्सी F70e को दो वैरियंट में पेश किया गया है। इसमें 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले की कीमत 12,999 रुपए रखी गई है। वहीं, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 14,999 रुपए है। इसकी सेल 17 फरवरी से शुरू होगी। डिजाइन: लैदर फिनिश के साथ प्रीमियम लुक नए सैमसंग फोन का बैक पैनल लैदर फिनिश के साथ आया है, जो प्रीमियम और सॉफ्ट फील देता है। यह डिजाइन इसे उंगलियों के निशान और छोटे-मोटे स्क्रैच से भी बचाता है। कंपनी इसे दो कलर ऑप्शन- लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू के साथ पेश किया है। सामने की तरफ स्क्रीन में पतले बेजल्स हैं। फोन में टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और जरूरी बटन दिए गए हैं। इस सैमसंग स्मार्टफोन को IP54 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा जो पानी की बौछारों से बचाने में मदद करेगा। सैमसंग गैलैक्सी F70e: स्पेसिफिकेशंस डिस्प्ले: सैमसंग गैलेक्सी F70e में कंपनी ने 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की HD+ स्क्रीन दी है। यह इनफिनिटी ‘यू’ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है, जो LCD पैनल पर बनी है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 800 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी दिया गया है। कैमरा: फोटोग्राफी के
सैमसंग गैलेक्सी F70e भारत में लॉन्च:लैदर फिनिश डिजाइन के साथ 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी, शुरुआती कीमत ₹12,999
By worldprime
On: फ़रवरी 9, 2026 2:09 अपराह्न
---Advertisement---





