मनेन्द्रगढ़: CG Accident: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे 54 जोड़ों की बस मंगलवार को सड़क हादसे का शिकार हो गई। मनेन्द्रगढ़ जिले के (Manendragarh bus accident) जनकपुर से रतनपुर स्थित महामाया मंदिर जा रही दुर्गा बस पोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत नागपुर रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। हादसे के समय बस में सवार सभी यात्री घायल हो गए। घायलों को तत्काल नागपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। (सामूहिक विवाह में जा रहे 54 जोड़ों की बस गड्ढे में गिरी). जानकारी के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और नागपुर रेलवे स्टेशन के पास चालक का संतुलन बिगड़ने से बस सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। हादसे में किसी की जान जाने की सूचना नहीं है, लेकिन कई जोड़ों को गंभीर चोटें आने की बात सामने आई है। (मुख्यमंत्री कन्या विवाह में जा रहे 54 जोड़ों की बस गड्ढे में गिरी). हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पोड़ी थाना और नागपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक व कंडक्टर की तलाश की जा रही है। (Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana bus accident)
CG Accident: सामूहिक विवाह में जा रहे 54 जोड़ों की बस हादसे का शिकार, गड्ढे में गिरी; सभी सभी जोड़े घायल
By worldprime
On: फ़रवरी 10, 2026 11:47 पूर्वाह्न
---Advertisement---





