फरारी अपनी नई फ्लैगशिप कार ‘849 टेस्टारोसा’ को भारत में लॉन्च कर रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.37 करोड़ रुपए से शुरू होगी। यह कार कंपनी के पिछले फ्लैगशिप मॉडल SF90 स्ट्राडेल की जगह लेगी। भारत में इसका सीधा मुकाबला लैंबॉर्गिनी रेव्यूल्टो से होगा। कंपनी इस हाइब्रिड हाइपरकार को मार्च 2026 में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। यह कार अपनी परफॉर्मेंस के साथ-साथ अपने रेट्रो लुक के लिए भी चर्चा में है। हाइब्रिड इंजन: सिर्फ 2.3 सेकंड में 0 से 100 की रफ्तार टेस्टारोसा में 4.0-लीटर का ट्विन-टर्बो V8 प्लग-इन हाइब्रिड इंजन दिया गया है। इसमें तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स लगी हैं। दो फ्रंट एक्सेल पर और एक इंजन और गियरबॉक्स के बीच में। इसका V8 इंजन अकेले 830hp की पावर जेनरेट करता है, लेकिन इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ मिलकर इसकी कुल पावर 1,050hp तक पहुंच जाती है। रफ्तार की बात की जाए तो यह महज 2.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 330 किलोमीटर प्रति घंटा है। इलेक्ट्रिक मोड पर भी चलेगी कार इसमें 7.45kWh की बैटरी भी दी गई है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर यह कार 16 से 25 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इसमें 8-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) गियरबॉक्स दिया गया है, जो चारों पहियों को पावर सप्लाई करता है। एक्सटीरियर: पुराने दौर की झलक दिखेगी कार के नाम में ‘ट
फरारी की 849 टेस्टारोसा भारत में लॉन्च होगी:कीमत ₹10.37 करोड़, टॉप स्पीड 330kmph; लैंबॉर्गिनी रेव्यूल्टो को मिलेगी टक्कर
By worldprime
On: फ़रवरी 10, 2026 10:53 पूर्वाह्न
---Advertisement---











