क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

योगी बोले- बाबरी ढांचा कयामत के दिन तक नहीं बनेगा:जो कानून तोड़ेगा उसे जहन्नुम मिलेगा, कायदे से रहना सीख लो

On: फ़रवरी 10, 2026 10:40 पूर्वाह्न
Follow Us:
योगी बोले बाबरी ढांचा कयामत के दिन तक नहीं बनेगा:जो कानून तोड़ेगा उसे जहन्नुम मिलेगा, कायदे से रहना सीख लो
---Advertisement---

कयामत की रात कभी नहीं आएगी, इसलिए बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कभी संभव नहीं है। जो लोग कयामत के दिन का सपना देख रहे हैं, वे ऐसे ही सड़-गल जाएंगे। ऐसे लोगों से कहना चाहेंगे कि कयामत के दिन के लिए मत जियो। हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो, क्योंकि कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे। जो कानून तोड़ेगा, वो सीधे जहन्नुम में जाएगा। यह बात सीएम योगी ने मंगलवार को बाराबंकी में कही। उन्होंने कहा- ये डबल इंजन की सरकार है। हम लोगों ने कहा था ना, रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। बन गया न मंदिर। कोई संदेह है। राम को भूल जाते हैं, इसलिए भगवान राम भी उनको भूल चुके हैं। अब उनकी नैया कभी पार नहीं होगी। उन्हें कभी आगे नहीं बढ़ना। रामद्रोहियों के लिए अब कोई जगह नहीं। जो रामभक्तों पर गोली चला रहे थे, अब इन लोगों के लिए कोई जगह नहीं। राम सबके हैं, इसमें भेद नहीं। कुछ अवसरवादी राम को भूल जाते हैं। सीएम की कही बड़ी बातें पढ़िए 23 से पहले कोई सुरक्षित नहीं था योगी बाराबंकी में श्री हनुमत विराट महायज्ञ एवं श्रीरामार्चा पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। यज्ञ मंडप में आहुति दी। इस दौरान संत बलराम दास ने मखाने और लावा की माला पहनाकर योगी का स्वागत किया। इसके बाद योगी ने कहा- हम सब भारतीय एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण करें। 22 से पहले कोई सुरक्षित नहीं था। पहले गरीबों की जमीन पर कब्जा हो जाता था। सरकार बदलते ही सारी अराजकता गायब हो गई। हमारी सरकार में सब सुरक्षित हैं। खबर में पोल है, आगे बढ़ने से पहले हिस्सा ले सकते हैं योगी ने कहा- बेटी सुरक्षित होगी, तो समाज अपने आप सुरक्षा का एहसास करेगा। व्यापारी सुरक्षित होगा, तो तरक्की होगी। पहले वेतन देने का पैसा नहीं होता था। आज सभी को वेतन समय पर मिल रहा। सरकार करोड़ों लोगों को पेंशन दे रही है। आज प्रदेश तरक्की कर रहा है। कहा- सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। जो कानून अपने हाथ में लेगा, तो कानून उसे ऐसा सबक सिखाएगा कि पीढ़ियां याद रखेंगी। मोदीजी आए तो गरीबों को घर मिले योगी ने कहा- पहले गरीबों के घर नहीं बन पाए। मोदीजी आए, तो यूपी के 275 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास मिले। पहले गांवों में बिजली नहीं थी, सड़कों पर गंदगी थी। अब घर-घर शौचालय बन गए। साफ पानी मुहैया कराया जा रहा है। पहले बिजली नहीं मिलती थी। कुछ चुनिंदा जिलों को ही बिजली मिलती थी। अब सभी 275 जिलों को बिजली मिल रही। पहले की सरकारों में शौचालय नहीं थे। लोगों को मुंह बंद करके खेतों में जाना पड़ता था। आज हर घर में शौचालय है। अब बहन-बेटियों को बाहर नहीं पड़ता। बेटियों के जन्म से लेकर शादी का खर्च भी सरकार कर रही है। ये समाज की जिम्मेदारी है। 500 साल में मंदिर नहीं बना सीएम ने कहा- 500 साल में कई राजा-महाराजा आए। 1947 में देश आजाद हुआ। सरकारें बनती रहीं। लेकिन, किसी मन में ये बात नहीं आई कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बने। मंदिर भाजपा की सरकार में बना। आज वहां लाखों भक्त दर्शन करने जा रहे। हमने केडी सिंह बाबू की हवेली बिकने नहीं दी योगी ने कहा- बाराबंकी भगवान विष्णु के वराह अवतार की भूमि है। यहीं लोधेश्वर महादेव का पवित्र धाम है। इसी धरती पर हॉकी के महान खिलाड़ी और पद्म सम्मान से सम्मानित बाबू केडी सिंह का जन्म हुआ था। उनकी हवेली बिकने वाली थी। लेकिन, सरकार ने उसे बिकने नहीं दिया। अपने खर्चे से वहां भविष्य स्मारक बनवाया जा रहा है। जिससे जनपद का नौजवान उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सके। योगी ने कहा- बाराबंकी के प्रगतिशील किसानों ने आधुनिक खेती के जरिए जिले को नई पहचान दी है। यहां के किसान रामसरन वर्मा को पीएम नरेंद्र मोदी ने पद्म सम्मान से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि लोधेश्वर महादेव मंदिर में भी काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य कॉरिडोर बनाया जाएगा। ये सरकार गिरने वाली नहीं विपक्ष पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा- यह रुकने और गिरने वाली सरकार नहीं है। 2017 से पहले यूपी की स्थिति बेहद खराब थी। हर चौथे दिन शहरों में कर्फ्यू लगाना पड़ता था। त्योहार शांति से नहीं मनाए जा सकते थे। गरीबों की जमीनों पर कब्जा होता था, अराजकता चरम पर थी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश से अराजकता समाप्त हो चुकी है। विकास की नई गति दिखाई दे रही। माघ मेले में अब तक 21 करोड़ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। किसान आज सुरक्षित माहौल में खेती कर रहा है। उसकी फसल सोना उगल रही है। बाराबंकी से गुजरेगा 84 कोसी परिक्रमा मार्ग योगी ने कहा- 753 कोसी परिक्रमा मार्ग बाराबंकी से होकर गुजरेगा, जिससे जिले के विकास को नई गति मिलेगी। बाराबंकी को SCR में शामिल किया गया है। इससे यहां के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। राज्यमंत्री सतीश शर्मा और प्रभारी मंत्री सुरेश राही के प्रस्ताव पर रामसनेहीघाट में भव्य औद्योगिक पार्क का निर्माण किया जाएगा। सीएम ने बाराबंकी को विकास प्राधिकरण देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में बाराबंकी और अयोध्या सहित गोंडा, बलरामपुर, सुल्तानपुर, श्रावस्ती और बहराइच से आए संत-महंत, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन के दौरान 79 जोड़ों का सामूहिक विवाह भी हुआ, जिन्हें मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद दिया। अब पढ़िए पश्चिम बंगाल में बन रही बाबरी मस्जिद के बारे में मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में TMC विधायक हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर, 2025 को अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर बनने वाली मस्जिद की आधारशिला रखी थी। इस दौरान नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर के नारे लगे थे। कार्यक्रम में 2 लाख से ज्यादा लोग ईंट लेकर शामिल होने पहुंचे थे। हालांकि, TMC ने 4 दिसंबर को ही हुमायूं कबीर को पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। मस्जिद को लेकर विवाद साल भर पुराना पूरा विवाद नवंबर- 2024 में शुरू हुआ था। तब TMC विधायक हुमायूं कबीर ने अयोध्या वाली बाबरी मस्जिद की छोटी प्रतिकृति बनाने की बात कही थी। जब बाबरी नाम के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया, तब उन्होंने कहा था कि बाबरी मस्जिद मुसलमानों के लिए भावनात्मक मुद्दा है। इसके बाद दिसंबर 2024 में ही BJP ने मुर्शिदाबाद में राम मंदिर बनाने की बात कही। हालांकि तब भी BJP नेता शंकर घोष का कहना था कि मंदिर संस्कृति का हिस्सा है, जबकि बाबरी मस्जिद का एक खराब इतिहास है। ये बंगाल में कैसे बन सकती है? हिंदूवादी संगठन ने मस्जिद ढहाने का ऐलान किया था मस्जिद बनने का ऐलान होने पर यूपी में विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने इसको ढहाने का ऐलान किया था। संगठन के अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा था कि यूपी से कार्यकर्ता मुर्शिदाबाद जाएंगे। वहां बन रही मस्जिद को ढहाने का काम करेंगे। 8 फरवरी को इस ऐलान से जुड़े होर्डिंग्स भी लखनऊ समेत कई जगहों पर लगाए गए थे। इसके बाद मंगलवार को लखनऊ, गोंडा समेत कई जिलों से विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ता मुर्शिदाबाद जाने के लिए निकले। गोंडा से 10 गाड़ियों से सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आर्य हीरू के नेतृत्व में कार्यकर्ता रवाना हुए। वहीं, लखनऊ में 15 गाड़ियां लेकर जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने भगवा झंडा, कुल्हाड़ी और फावड़ा लेकर करीब 2 घंटे तक प्रदर्शन किया। अध्यक्ष गोपाल राय को पुलिस ने पहले ही हाउस अरेस्ट कर लिया था। ————————- ये खबर भी पढ़ें दरोगा की डूबकर मौत तो फेफड़े में पानी क्यों नहीं:बस्ती में बाइक कुआनो नदी किनारे मिली, शव 75 km दूर सरयू में बस्ती में तैनात SSI अजय गोंड की मौत का राज गहराता जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और बाइक की लोकेशन से 75 किलोमीटर दूर अयोध्या बार्डर पर शव मिलने की वजह से पुलिस उलझ गई है। शव मिले तीन दिन हो गए लेकिन पुलिस अभी तक जांच की दिशा तय नहीं कर पा रही है कि ये मर्डर है या सुसाइड। पूरी खबर पढ़ें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });