क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

GPM News: शराबी पति ने पत्नी और साली पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, दोनों की हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

On: फ़रवरी 11, 2026 4:27 अपराह्न
Follow Us:
gpm news: शराबी पति ने पत्नी और साली पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, दोनों की हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार
---Advertisement---

GPM News: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में घरेलू विवाद के दौरान एक शराबी पति ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। नशे में धुत आरोपी पति ने पत्नी और साली पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से झुलस गई और अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। (शराबी पति ने पत्नी और साली पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग). जानकारी के अनुसार, गौरेला क्षेत्र में जिला प्रशासन के अधिकारियों के शासकीय निवास के पास शंकर इलाहाबाद अपनी पत्नी पूजा और साली काजल के साथ रहता था। शंकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निवास के सामने स्थित सुलभ शौचालय में केयरटेकर के रूप में कार्यरत है। कुछ दिन पहले उसकी साली काजल भी उनके घर आई हुई थी। (पति ने पत्नी और साली पर आग). बताया जा रहा है कि शंकर आदतन शराबी है और आए दिन शराब पीकर घर में विवाद करता था। बीती रात भी नशे की हालत में पति-पत्नी के बीच घरेलू बातों को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान मौजूद साली काजल से भी कहासुनी हो गई। (Gaurela Drunk Husband Attack wife and sali). विवाद के बाद आरोपी शंकर बाहर खड़ी गाड़ी से पेट्रोल निकालकर पत्नी पूजा और साली काजल पर छिड़क दिया और आग लगा दी। अचानक आग लगने से दोनों बहनें झुलस गईं। किसी तरह किचन में रखे पानी से आग बुझाकर वे घर से बाहर निकलीं और सड़क पर एक ऑटो चालक की मदद से जिला अस्पताल गौरेला पहुंचीं।. दोनों महिलाओं के हाथ और कंधे बुरी तरह झुलस गए हैं। फिलहाल उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है और हालत गंभीर बनी हुई है। (Gaurela me Pati ne patni aur sali par aag lagai). घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था। पड़ोसियों की सूचना पर गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िताओं के बयान दर्ज होने के बाद मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });