CG News: बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से 3 मासूम बच्चों के साथ लापता हुई महिला के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पांडातराई से बिलासपुर के सफर के दौरान रहस्यमयी ढंग से गायब हुई महिला और उसके तीनों बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित खोज निकाला है। (3 बच्चों संग लापता हुई महिला को पुलिस ने ढूंढ निकाला). परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन, तकनीकी साक्ष्य और लगातार खोजबीन के आधार पर महिला का पता लगाया।. जांच में सामने आया कि महिला किसी कारणवश रास्ता भटक गई थी। मोबाइल फोन बंद हो जाने के कारण वह परिजनों से संपर्क नहीं कर पा रही थी, जिससे मामला और गंभीर हो गया था। पुलिस ने महिला और तीनों बच्चों को सुरक्षित थाने लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की।. इसके बाद महिला और बच्चों को उनके परिजनों के सौंप दिया गया। अपने परिवार को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया।. CG News: 3 बच्चों संग महिला रहस्यमयी ढंग से लापता, 7 दिन से मोबाइल बंद, अचानक कहाँ हो गई गायब?
CG News: 3 बच्चों संग लापता महिला का रहस्य, सफर के दौरान भटकी, पुलिस ने ऐसे ढूंढा
By worldprime
On: फ़रवरी 11, 2026 6:26 अपराह्न
---Advertisement---





