भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ ट्रेड यूनियन, किसान संगठन और कर्मचारी संगठन आज हड़ताल पर हैं। इससे कई विभागों का कामकाज प्रभावित हो सकता है। बैंक, पीएसपीसीएल, पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी, पनबस समेत कई महकमों में कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। ट्रेड यूनियनों ने पंजाब के अलग-अलग शहरों में धरने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। बसें चलेंगी या नहीं इसका फैसला यूनियन नेता बाद में लेंगे। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के कर्मचारी संगठनों ने पूरे दिन हड़ताल पर रहने का ऐलान किया है। हालांकि, PSPCL ने चेतावनी दी है कि जो कर्मी हड़ताल में शामिल होगा, उसे नौकरी से भी निकाला जा सकता है। वहीं कर्मचारियों, किसानों व ट्रेड यूनियनों की हड़ताल को पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस का समर्थन भी मिल गया है। AAP ने अपने कार्यकर्ताओं को बंद में सहयोग करने का निर्देश दिया है। वहीं, कांग्रेस के केंद्रीय महासचिव वेणुगोपाल ने भी पूरे देश में बंद का समर्थन करने को कहा है। हिमाचल में देशव्यापी हड़ताल का असर:15 हजार बिजली इंजीनियर-कर्मचारी, मजदूर-आउटसोर्स कर्मी स्ट्राइक पर, PSU बेचने और लेबर कोड का विरोध हड़ताल और प्रदर्शन के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ आज पंजाब बंद:AAP और कांग्रेस ने समर्थन दिया; PSPCL की चेतावनी- हड़ताल करने वाले कर्मियों को बर्खास्त करेंगे
By worldprime
On: फ़रवरी 12, 2026 5:00 पूर्वाह्न
---Advertisement---











