बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद जेल में सरेंडर किया था। आज उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। राजपाल यादव इन दिनों न सिर्फ सरेंडर करने के बाद तिहाड़ जेल में बंद हैं, बल्कि वह आर्थिक तंगी का सामना भी कर रहे हैं और उनके पास इतनी बड़ी रकम लौटाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं। ऐसे में सलमान खान, सोनू सूद, अजय देवगन और मीका सिंह समेत कई बॉलीवुड सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। अब राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने सभी का आभार जताया। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में राधा ने कहा, सबने उनका साथ दिया है। इंडस्ट्री ने बहुत सपोर्ट किया है। जो भी लोग आगे आकर मदद कर रहे हैं, उन सबको बहुत-बहुत धन्यवाद। सबसे पहले सोनू सूद ने की मदद सोनू सूद ने X और इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, राजपाल यादव एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता हैं जिन्होंने हमारी फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार और अविस्मरणीय काम दिए हैं। कभी-कभी जिंदगी अन्यायपूर्ण हो जाती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी में टैलेंट की कमी है, बल्कि समय कभी-कभी बहुत कठोर हो सकता है। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और मेरा मानना है कि यह वह समय है जब हम सभी प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और सहयोगी एक साथ खड़े हों। जो छोटा सा साइनिंग अमाउंट दिया जाएगा, ज?
राजपाल यादव चेक बाउंस केस:जमानत याचिका पर आज सुनवाई, पत्नी ने आर्थिक सहायता देने वालों का जताया आभार, सलमान-अजय ने की मदद
By worldprime
On: फ़रवरी 12, 2026 12:01 अपराह्न
---Advertisement---











