Jashpur Murder: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां शादी के 17 साल बाद पति की शराब की लत और घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी महिला ने पहले कुल्हाड़ी से हमला किया, फिर सीने पर बैठकर गला दबाकर पति की जान (Jashpur Wife Killed Husband) ले ली। इसके बाद बेटियों और एक नाबालिग लड़के की मदद से शव को ठिकाने लगाकर पेट्रोल डालकर जला दिया। (जशपुर पत्नी ने पति की कुल्हाड़ी से हत्या). यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने करीब तीन महीने की जांच के बाद पूरे हत्याकांड का खुलासा किया है।. 18 अक्टूबर 2025 की रात हुई थी वारदात. 202025 अक्टूबर 2025 की रात महावीर राम भगत (49) नशे की हालत में पत्नी सुमित्रा भगत (50) के घर पहुंचा था। उसके हाथ में कुल्हाड़ी थी। पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान पत्नी ने कुल्हाड़ी छीनकर पति के सिर और चेहरे पर वार कर दिया। (जशपुर पत्नी ने पति की हत्या कर पेट्रोल से जलाई लाश). पति के गिरने के बाद सुमित्रा ने उसके सीने पर बैठकर तब तक गला दबाया, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। यह पूरी घटना घर में मौजूद दो नाबालिग बेटियों के सामने हुई।. शव को जंगल में ले जाकर जलाया. हत्या के बाद मां और बेटियों ने पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग लड़के की मदद ली। रात करीब 10 से 11 बजे के बीच शव को लकड़ी के बल्ली से बांधकर कंधे पर उठाया और घर से करीब एक किलोमीटर दूर तुरीटोंगरी जंगल ले गए। वहां गड्ढे में शव डालकर करीब 2 लीटर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, ताकि पहचान मिटाई जा सके।. अगले दिन मिला अधजला शव.
Jashpur Murder: पत्नी ने पति की कुल्हाड़ी से की हत्या, पेट्रोल डालकर जलाई लाश; बेटियों के सामने दिया वारदात को अंजाम
By worldprime
On: फ़रवरी 12, 2026 12:53 अपराह्न
---Advertisement---





