क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

तरनतारन मर्डर-सुसाइड, आरोपी की मां सामने आई:बोली- छात्रा को किसी दूसरे की बाइक पर देख गुस्से में था, लड़की ने उसे धोखा दिया

On: फ़रवरी 13, 2026 7:58 पूर्वाह्न
Follow Us:
तरनतारन मर्डर सुसाइड, आरोपी की मां सामने आई:बोली छात्रा को किसी दूसरे की बाइक पर देख गुस्से में था, लड़की ने उसे धोखा दिया
---Advertisement---

तरनतारन के लॉ कॉलेज में छात्रा का मर्डर करने वाले छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। अब छात्र का परिवार पहली बार कैमरे के सामने आया है। छात्र की मां ने रोते हुए कहा कि मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि मेरा बेटा ऐसा कदम उठाएगा। कॉलेज जाते हुए उसे अभी सिर्फ छह महीने ही हुए थे। उन्होंने कहा कि लड़की उससे नंबर मांगती थी, लेकिन उसने नंबर नहीं दिया, क्योंकि नंबर मेरा था। मेरा बेटा लड़की को कहता था कि वह दूसरे लड़कों की तरह नहीं है, पढ़ाई पर ध्यान देता था बस। लड़की ने उसे धोखा दिया। हालांकि इससे पहले छात्रा के परिवार ने इसे एकतरफा प्यार बताया था। छात्रा की मां ने कहा था कि प्रपोज-डे पर लड़के ने छात्रा को प्रपोज किया था, लेकिन छात्रा ने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया था। प्रिंसराज ने 9 फरवरी को क्लासरूम में छात्रा संदीप कौर को गोली मारकर खुद को शूट कर लिया था। इस दौरान छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि प्रिंसराज का तीन दिन अस्पताल में इलाज चला और 11 फरवरी को उसने भी दम तोड़ दिया। प्रिंसराज की मां की 3 बड़ी बातें… अब जानिए वारदात के दिन क्या हुआ था सोमवार (9 फरवरी) की सुबह करीब 9 बजकर 16 मिनट पर तरनतारन के लॉ कॉलेज के क्लासरूम में यह वारदात हुई। पढ़ाई शुरू होने से पहले छात्र-छात्राएं अपनी-अपनी सीटों पर बैठे थे। इसी दौरान फर्स्ट ईयर की छात्रा संदीप कौर अपनी सहेली के साथ पीछे की बेंच पर बैठी थी। आरोपी छात्र प्रिंसराज सिंह भी वहीं आकर बैठ गया। दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई। कुछ ही देर बाद आरोपी ने अपने बैग से पिस्टल निकाली और पॉइंट ब्लैंक रेंज से छात्रा संदीप कौर के सिर पर गोली मार दी। गोली लगते ही संदीप कौर नीचे गिर गई। यह देख क्लास में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद आरोपी ने पिस्टल दोबारा लोड की और खुद को भी गोली मार ली। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया। घटना के तुरंत बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं, आरोपी को गंभीर हालत में तरनतारन से अमृतसर रेफर किया गया था। जहां वह तीन तक भर्ती रहा, इसके दौरान दो दिन वह वेंटीलेटर पर रहा, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और आखिर में उसने 11 फरवरी की शाम को दम तोड़ दिया। ******************** ये खबर भी पढ़ें: पंजाब में एकतरफा प्यार में लॉ स्टूडेंट की हत्या, VIDEO: छात्र ने क्लासरूम में घुसकर छात्रा के सिर में गोली मारी; खुद को भी शूट किया तरनतारन स्थित लॉ कॉलेज में सोमवार को छात्र ने क्लासरूम में घुसकर छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने वहीं पर खुद को भी गोली मार ली। मृतक छात्रा संदीप कौर (20) है, वह लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। (पढ़ें पूरी खबर)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });