राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनकी जमानत याचिका कोर्ट से खारिज हो गई। दूसरी ओर वह आर्थिक तंगी का भी सामना कर रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स लगातार उनकी मदद कर रहे हैं। इसी बीच अब संभल से चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी ने एक्टर की मदद की, जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। फिरोजाबाद में तैनात ASP अनुज चौधरी ने राजपाल ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कहते हैं, मैं राजपाल यादव जी की कॉमेडी से व्यक्तिगत प्रभावित हूं। मैंने उनकी कई फिल्में देखी हैं। जिसमें मुझे उनसे अच्छा कलाकार कोई नहीं लगा। इस कठिन समय में मैं अपनी तरफ से उनको सहयोग के रूप में 51,000 रुपए अपनी सैलरी अकाउंट से देना चाहता हूं। राशि तो दोस्तों इतनी बड़ी नहीं है पर मैं अपने अनुसार, जो मुझे लगता है कि मैं दे सकता हूं वो मैं देना चाहता हूं क्योंकि वो भी इंसान हैं। उनका एक जो सेंटेंस है, जिसने मुझे बहुत ज्यादा प्रभावित किया, उसमें उन्होंने कहा था कि यदि आपके जीवन का 1 भी सेकंड आप वापस ला सकते हो तो वो लाकर दिखाओ। जीवन का एक भी सेकंड अगर आप व्यर्थ करते हो, उसे व्यर्थ मत गंवाओ नहीं तो वो समय वापस नहीं आएगा। तो वो चीज राजपाल यादव जी की मुझे बहुत प्रभावित करती है और उस बारे में मैं बहुत सोचता हूं। क्योंकि वो व्यक्ति आध्यात्मिक हैं। ठीक है, समय बुरा आ सकता है किसी का भी, लेकिन मु?
राजपाल को यूपी पुलिस ASP अनुज चौधरी ने की मदद:सैलरी से दिए 51 हजार, बोले- वक्त किसी का भी खराब हो सकता है
By worldprime
On: फ़रवरी 13, 2026 10:38 पूर्वाह्न
---Advertisement---











